📅 Tuesday, 29 September 2026 | 05:22 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,100 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
राज्य

रेलकर्मी की पत्नी ने फेसबुक लाइव में लगाई फांसी, छेड़छाड़ और गुंडागर्दी से परेशान होकर की आत्महत्या

📅 08 October 2024, 02:25 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
रेलकर्मी की पत्नी ने फेसबुक लाइव में लगाई फांसी, छेड़छाड़ और गुंडागर्दी से परेशान होकर की आत्महत्या
रेलकर्मी की पत्नी ने फेसबुक लाइव में लगाई फांसी, छेड़छाड़ और गुंडागर्दी से परेशान होकर की आत्महत्या

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक रेलकर्मी की पत्नी ने फेसबुक लाइव में आत्महत्या कर ली। महिला ने फेसबुक में लाइव आकर फांसी लगा ली। आत्महत्या से पहले कुछ लोगों पर छेड़छाड़ और परेशान करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। महिला ने फेसबुक पोस्ट में कुछ लोगों का नाम लिखा और छेड़छाड़ और गुंडागर्दी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला के पति ने आकर खोला दरवाजा 

पुलिस को सूचना मिलने के बाद महिला प्रियंका सिंह के घर पहुंची, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन महिला की बेटी ने भी दरवाजा नहीं खोला। महिला के पति ने आकर दरवाजा खोला और बताया कि पत्नी ने फांसी लगा ली है। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करवाया।

महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जब वह अपने घर में थी। उस समय उसकी 20 साल की बेटी भी घर में मौजूद थी। पुलिस ने जब दरवाजा खटखटाया, तो बेटी ने दरवाजा नहीं खोला, जिससे पुलिस को लगा कि महिला घर में अकेली है। लेकिन जब दरवाजा खुला, तो पुलिस ने महिला को तुरंत जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करवाया।

महिला ने फेसबुक लाइव में ये बताया

महिला ने फेसबुक लाइव में बताया कि पप्पू यादव पिछले 4 साल से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा है, जिसके कारण वह पिछले 3 साल से सो नहीं पाई है। उसने आरोप लगाया कि पप्पू यादव के साथ अन्य लोग भी शामिल हैं और वे सभी नागू राव की छत पर आकर अपने कपड़े उतार कर अश्लील इशारे करते हैं।

महिला के अनुसार, पिछले 26 फरवरी को पप्पू यादव और उसके साथियों ने बिजली कार्यालय के कुछ कर्मचारियों के साथ मिलकर प्रियंका सिंह और उनकी बेटियों को घर में जलाने की साजिश की थी। प्रियंका का आरोप है कि पप्पू यादव और उसके साथी रोजाना उनके घर पर पत्थर फेंकते हैं।

पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में कोई भी दोषी पाया जाता है, तो उसे चाहे कितना भी रसूखदार क्यों न हो, छोड़ा नहीं जाएगा।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें