📅 Monday, 05 October 2026 | 02:58 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.60 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.45 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,200 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
राज्य

karnataka : कुत्ते के बर्थडे पर मालिक ने कटवाया 100 किलो का केक, बुलाए गए 4000 मेहमान!, लोगो को भाया ये अंदाज़

📅 02 July 2022, 05:25 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
karnataka : कुत्ते के बर्थडे पर मालिक ने कटवाया 100 किलो का केक, बुलाए गए 4000 मेहमान!, लोगो को भाया ये अंदाज़
karnataka : कुत्ते के बर्थडे पर मालिक ने कटवाया 100 किलो का केक, बुलाए गए 4000 मेहमान!, लोगो को भाया ये अंदाज़

इंसानों का अपने पेट्स से खासा लगाव रहता है और अगर बात डॉग्स की करें तो उनकी वफादारी के कायल इंसान उन्हें सारी सुख-सुविधाएं देने के लिए तैनात रहते हैं. हाल ही में कर्नाटक के रहने वाले एक शख्स ने अपने पालतू कुत्ते कृश के बर्थडे पर भी कुछ ऐसा ही प्यार लुटाया और एक शानदार बर्थडे पार्टी दे डाली, जिसमें 4000 मेहमानों ने शिरकत की।

कर्नाटक के रहने वाले शिवप्पा येलप्पा मेरादी ने अपने पालतू कुत्ते के जन्मदिन पर किसी शादी-ब्याह जितनी तैयारी की और करीब 100 किलोग्राम का केक कटवाया. इस शानदार बर्थडे पार्टी का वीडियो और इससे जुड़ी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. जो कोई ये जश्न देख रहा है, उसे कुत्ते की किस्मत पर रश्क हो रहा है।

100 किलो का केक

कर्नाटक के बेलागवी में रहने वाले शिवप्पा येलप्पा मेरादी ने अपने डॉग के जन्मदिन के लिए इतनी शानदार पार्टी दी, जैसे शादी-ब्याह में दी जाती है. कुत्ते के लिए खास 100 किलोग्राम का केक मंगवाया गया था, जिसे काटे जाने के बाद कुल 4000 मेहमानों में बांटा जाना था. कृश को बर्थडे लुक देने के लिए शिवप्पा ने एक बैंगनी रंग की प्यारी सी कैप उसके सिर पर लगाई थी. उसके कुछ दोस्तों को भी इस मौके पर बुलाया गया था, जिनके सिर पर भी बर्थडे कैप लगी थी.

लोगों को खूब पसंद आया अंदाज़

कृश ने केक काटा और जश्न के साथ उसका जन्मदिन मनाया गया. कुत्ते के बर्थडे का वीडियो देखने के बाद लोग प्यारे-प्यारे रिएक्शन दिए हैं. सोशल मीडिया पर लोगों ने डॉग को काफी सौभाग्यशाली बताया तो कुछ लोगों ने उसे सुपरक्यूट भी कहा. ज्यादातर लोगों ने डॉग के साथ शिवप्पा के बॉन्ड की तारीफ की है. इससे पहले भी एक शख्स ने विदेश में अपने डॉग का बर्थडे मनाने के लिए याट ही किराये पर ले लिया था.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें