📅 Thursday, 12 November 2026 | 11:47 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,911.01 ▲ +804.41 (+0.99%) • निफ्टी 50: 25,299.35 ▲ +254.65 (+1.02%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹134,970 • 🥈 चांदी (1kg): ₹183,300 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
राज्य

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी को दी दीक्षा, दक्षिणा में मांग लिया POK

📅 29 May 2025, 10:17 AM • ✍️ PALIWALWANI • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी को दी दीक्षा, दक्षिणा में मांग लिया POK
जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी को दी दीक्षा, दक्षिणा में मांग लिया POK

भारत के थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी मंगलवार को अपनी पत्नी के साथ चित्रकूट पहुंचे। यहां उन्होंने तुलसी पीठ स्थित कांच मंदिर में जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात की और आध्यात्मिक चर्चा में भाग लिया। चर्चा के दौरान जगद्गुरु ने उन्हें “राम मंत्र” की दीक्षा दी। उन्होंने कहा कि यह वही मंत्र है जो माता सीता ने हनुमान जी को दिया था, जिसकी शक्ति से उन्होंने लंका पर विजय पाई थी। इस मौके पर रामभद्राचार्य ने मुस्कराते हुए मज़ाकिया लहज़े में कहा, “मैंने जनरल साहब से दक्षिणा में पीओके मांगा है।” यह सुनकर वहां मौजूद लोग हँस पड़े।

इस मुलाकात के बाद सेना प्रमुख ने सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय का दौरा किया और वहां की स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्हें पद्मश्री डॉ. बीके जैन द्वारा सम्मानित भी किया गया। जनरल द्विवेदी का यह चित्रकूट दौरा सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है, खासकर जगद्गुरु के बयान को लेकर।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें