📅 Saturday, 10 October 2026 | 01:21 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹151,070 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,700 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
राज्य

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता ने की अपील : 2024 में भाजपा को हराने के लिए साथ आएं सभी क्षेत्रीय दल

📅 03 February 2022, 08:25 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता ने की अपील : 2024 में भाजपा को हराने के लिए साथ आएं सभी क्षेत्रीय दल
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता ने की अपील : 2024 में भाजपा को हराने के लिए साथ आएं सभी क्षेत्रीय दल

पश्चिम बंगाल. तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी पर घमंडी होने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने साल 2024 में भाजपा को शिकस्त देने के लिए सभी क्षेत्रीय दलों से साथ आने की अपील की। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर मेघालय और चंडीगढ़ चुनाव में भाजपा की मदद करने का भी आरोप लगाया। ममता का यह बयान कांग्रेस द्वारा आगामी गोवा विधानसभा चुनावों में गठबंधन से मना करने के बाद आया है।

ममता बुधवार को निर्विरोध रूप से तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष चुनी गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रीय दलों को मिलकर 2024 में भाजपा को हराना चाहिए। जब तृणमूल बंगाल में सीपीआईएम को हरा सकती है, तो भाजपा को भी राष्ट्रीय स्तर पर हराया जा सकता है।

कांग्रेस पर बरसी ममता

ममता ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि हम भाजपा विरोधी सभी पार्टियों को एक मंच पर लाना चाहते हैं। लेकिन कोई अपने घंमंड के कारण अगर पीछे बैठा रहना चाहता है, तो हम इसके आरोपी नहीं हैं। हमारी पार्टी जरूरत पड़ने पर भाजपा के खिलाफ अकेले लड़ने को तैयार है। अगर कांग्रेस उत्तर प्रदेश से और भाजपा गुजरात से निकल कर राष्ट्रीय पार्टी बन सकती है तो तृणमूल भी ऐसा कर सकती है। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें