📅 Monday, 05 October 2026 | 02:08 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.60 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.45 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,200 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
राज्य

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बीच, गोवा कांग्रेस में बड़ी फूट! 11 में 8 विधायकों ने छोड़ा कांग्रेस का साथ

📅 14 September 2022, 05:06 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बीच, गोवा कांग्रेस में बड़ी फूट! 11 में 8 विधायकों ने छोड़ा कांग्रेस का साथ
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बीच, गोवा कांग्रेस में बड़ी फूट! 11 में 8 विधायकों ने छोड़ा कांग्रेस का साथ

गोवा. जहां एक ओर कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा कर रही है वहीं गोवा से कांग्रेस में बड़ी फूट की खबर सामने आ रही है। कांग्रेस के टिकट पर चुनकर आए 11 में 8 विधायकों ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। ये 8 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं। जो विधायक बीजेपी से जुड़े हैं उनमें पूर्व सीएम और मडगांव विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक दिगंबर कामत, कलंगुट सीट से कांग्रेस विधायक मायकल लोबो ,उनकी पत्नी और अंजुना सीट से विधायक दिलायला लोबो,एमएलए केदार नाइक और राजेश फलदेशाई हैं।

आज शाम बीजेपी कर सकती है प्रेस कॉन्फ्रेंस

जानकारी के मुताबिक आज शाम सीएम प्रमोद सावंत और गोवा बीजेपी के अध्यक्ष सदानंद तनावड़े आठों विधायकों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। 11 में से 8 विधायकों के जाने के बाद गोवा कांग्रेस के पास सिर्फ 3 विधायक बचेंगे जिसके कारण बागियों पर दलबदल कानून नहीं लगेगा और वो बीजेपी पार्टी में विलय कर सकेंगे। इनमे से कुछ को मंत्री बनाया जा सकता है।

कांग्रेस के विधायक दल ने बीजेपी में विलय के लिए एक प्रस्ताव पेश कर दिया है। इससे कुछ ही देर पहले भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सदानंद शेत तनावड़े ने कहा था कि कांग्रेस के आठ विधायक जल्द ही सत्तारूढ़ दल में शामिल होंगे। सूत्रों ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष माइकल लोबो ने सात अन्य विधायकों की मौजूदगी में प्रस्ताव पेश किया। पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक दिगंबर कामत ने प्रस्ताव का समर्थन किया है। 

विधायकों की मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात की एक तस्वीर सामने आई

इससे पहले तक 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में कांग्रेस के 11 जबकि भाजपा के 20 सदस्य थे। प्रस्ताव पारित होने के बाद आठ विधायकों की मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। इस तस्वीर में विधायक माइकल लोबो, दिगंबर कामत, डेलिला लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, एलेक्सियो सिक्वेरा और रूडोल्फ फर्नांडिस मुख्यमंत्री से बात करते दिखे हैं। साल 2019 में इसी तरह कांग्रेस के 10 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें