इंडिया टीम ने पलटवार करके तोड़ा इंग्लैंड का घमंड, इंग्लिश दौरे पर खोला जीत का खाता
बर्मिंघम. टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला गया. जहां पर हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसको गलत साबित करते हुए टीम इंडिया ने इंग्लिश टीम को 47.5 ओवरों में ही 258 रनों पर ही ऑल आउट कर दिया. जवाब में टीम इंडिया ने 45.2 ओवरों में 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया. इसी के साथ टीम इंडिया ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बहुत ही अहम बढ़त बना ली है.
इंग्लैंड ने खड़ा किया सम्मानजनक स्कोर
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम को अच्छी शुरुआत मिली. 61 रनों पर टीम ने एक भी विकेट नहीं गंवाया था. जिसके बाद अचानक से इंग्लैंड ने 80 रनों पर ही 5 विकेट गंवा दिया. जिसके बाद जो रूट और लियाम डॉसन पारी को संभाला. जो रूट ने नाबाद 76 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं उनका साथ देते हुए लियाम डॉसन ने 68 रन बनाए. वहीं शुरुआत में बेन डकेट ने भी अहम 43 रन बनाए थे. जिसकी वजह से ही इंग्लिश टीम 47.5 ओवरों में ऑल आउट होने से पहले 258 रन बना सकी. टीम इंडिया के लिए अक्षर पटेल ने 4 विकेट हासिल किए. वहीं उनका साथ देते हुए गूरनूर बरार और प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 2-2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे को भी 1-1 विकेट मिला.
टीम इंडिया को मिली शानदार जीत
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वहीं दिग्गज विराट कोहली सिर्फ 5 रन ही जोड़ सके. कप्तान शुभमन गिल ने जिसके बाद जिम्मेदारी उठाते हुए नाबाद 80 रनों की पारी खेली. हालांकि इंजरी के कारण उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा. उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने 35 रन जोड़े. विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल सिर्फ 1 रन ही बना सके. जिसके बाद अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने जिम्मेदारी उठाई और टीम इंडिया को 45.2 ओवरों में 6 विकेट से जीता दिया. अक्षर पटेल ने नाबाद 57 रनों की पारी खेली, तो वहीं सुंदर ने भी 52 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर और जोश टंग ने 1-1 विकेट हासिल किया.
India Defeated England by 6 Wickets
???????????????? ???? ???????????????? ???????? ???????????????????????????? ???????? ????????????????????????????????????
2014 – Lost vs IND
2015 – Won
2016 – Won
2017 – Won
2019 – Won
2019 – Won
2021 – Won
2025 – Won
2026 – Lost vs IND*
— ???????????????????????? (@Shebas_10dulkar)
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
IND vs WI 3rd T20 : भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया : इंदौर में तीसरे टी-20 में अर्शदीप सिंह को 3 विकेट
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन और टिम सीफर्ट की न्यूजीलैंड की वनडे टीम में वापसी
टीम इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान : सैंटनर संभालेंगे न्यूजीलैंड की कमान