भारतीय क्रिकेट टीम के वैभव सूर्यवंशी दूसरे मैच में जड़ सकते हैं तूफानी शतक :
नई दिल्ली.
भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लिश दौरे पर खराब प्रदर्शन किया था. उससे उबरते हुए टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला टी-20 मुकाबला जीत लिया है. जहां पर सभी खिलाड़ियों ने अपना योगदान दिया. हालांकि इस मुकाबले में सबका दिल 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जीता. वैभव ने इस मुकाबले में सिर्फ 19 गेंदों में 50 रन जड़कर मुकाबले को भारत की ओर मोड़ दिया. अब वैभव दूसरे टी-20 मैच में भी कमाल का प्रदर्शन कर सकते हैं. हरारे के मैदान से उनका खास नाता रहा है.
पहले टी-20 मैच में रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने खुद को साबित कर दिया है. अब वो दूसरे मुकाबले में बिना दबाव के उतरने वाले हैं. ऐसे में वो जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में और भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर सकते हैं. फैंस को उम्मीद है कि 25 जुलाई 2026 को होने वाले दूसरे मैच में वैभव के बल्ले से धमाकेदार शतक देखने को मिल सकता है.
पिछले मुकाबले में वैभव ने अपनी 50 रनों की पारी इसी हरारे के मैदान पर खेला था. दूसरा मैच में हरारे में ही खेला जाने वाला है. आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के दौरान वैभव ने इंडिया अंडर-19 टीम के लिए फाइनल मुकाबले में 175 रनों की तूफानी पारी खेली थी. वो फाइनल मुकाबला भी हरारे में ही खेला गया था. ऐसे में वैभव के लिए ये मैदान अब तक बहुत ही लकी रहा है. जिसके कारण ही वो 25 जुलाई 2026 को हरारे में एक और बड़ा कारनामा करना चाहेंगे.
पिछले मुकाबले में दूसरे सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के बल्ले से रन नहीं आए थे. ऐसे में 25 जुलाई 2026 को अभिषेक शर्मा भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करके वैभव का साथ देना चाहेंगे. अगर इन दोनों स्टार बल्लेबाजों को बल्ला चला, तो टीम इंडिया बड़े रिकॉर्ड बना सकती है. हालांकि उसके लिए वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक की जोड़ी को पावरप्ले पूरा खेलना होगा. जिससे गेंदबाजों पर दबाव बनाया जा सके. इसके अलावा उपकप्तान तिलक वर्मा को भी मौका मिलने पर बड़ी पारी खेलनी होगी.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
जवागल श्रीनाथ भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महान और निडर तेज गेंदबाजों में से एक : सोशल मीडिया तस्वीर ने लोगों का ध्यान खींचा