भारत ने डकवर्थ लुईस नियम से पहला टी20 जीता
इस मैच में भारत के लिए दो तेज गेंदबाजों ने शानदार वापसी की। जसप्रीत बुमराह ने 11 महीने बाद भारत के लिए कोई मैच खेला और पहले ही ओवर में दो विकेट चटकाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा भले ही अपने करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेल रहे थे, लेकिन वनडे में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद उनकी वापसी पर भी सभी की नजरें थीं और उन्होंने भी दो विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। दोनों तेज गेंदबाज सर्जरी के बाद मैदान में वापसी कर रहे थे और दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया।
भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत आयरलैंड को दो रन से हरा दिया है। इस मैच में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 139/7 का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 6.5 ओवर में 47/2 का स्कोर बनाया। इसके बाद बारिश आ गई और आगे का खेल नहीं हो सका। डकवर्थ लुईस नियम के तहत टीम इंडिया ने यह मैच दो रन से अपने नाम किया और तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
आयरलैंड के लिए बल्ले के साथ बैरी मैकार्थी ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने नाबाद 51 रन बनाए। कर्टिस कैम्फर ने 39 रन का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा सिर्फ पॉल स्टर्लिंग और मार्क अडायर ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, अर्शदीप को एक विकेट मिला। हालांकि, अर्शदीप अपने आखिरी ओवर में बहुत महंगे साबित हुए। बल्ले के साथ भारत के लिए यशस्वी ने 24 और ऋतुराज ने 19 रन बनाए। तिलक खाता नहीं खोल पाए और संजू एक रन बनाकर नाबाद रहे। सीरीज का अगला मैच रविवार को होगा।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
FIFA U-15 World Cup : इंडिया टीम का शानदार प्रदर्शन : कैमरून को हराकर अंडर-15 विश्व कप में दूसरी जीत
IND vs WI 3rd T20 : भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया : इंदौर में तीसरे टी-20 में अर्शदीप सिंह को 3 विकेट
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन और टिम सीफर्ट की न्यूजीलैंड की वनडे टीम में वापसी