📅 Sunday, 25 October 2026 | 07:06 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
खेल

Gautam Gambhir Tweet: विराट और गंभीर के झगडे के बाद, गंभीर के इस ट्वीट ने मचा दिया सोशल मीडिया पर बवाल

📅 04 May 2023, 12:22 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Gautam Gambhir Tweet: विराट और गंभीर के झगडे के बाद, गंभीर के इस ट्वीट ने मचा दिया सोशल मीडिया पर बवाल
Gautam Gambhir Tweet: विराट और गंभीर के झगडे के बाद, गंभीर के इस ट्वीट ने मचा दिया सोशल मीडिया पर बवाल

खेल. IPL 2023 में सोमवार को मैच के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटॉर गौतम गंभीर आपस में भिड़ गए. इस मैच के बाद विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच खेल खत्म होने के बाद भयंकर लड़ाई देखने को मिली है. IPL 2023 में विराट कोहली और गौतम गंभीर की इस हरकत से बवाल मच गया, जिसके तुरंत बाद BCCI भी एक्शन में आ गया. BCCI ने विराट कोहली और गौतम गंभीर पर मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया. 

विराट से झगडे़ के बाद फिर गंभीर के ट्वीट ने मचाया बवाल

विराट कोहली के साथ हुए इस विवाद के 2 दिन बाद भी गौतम गंभीर का गुस्सा शांत नहीं हुआ है और उन्होंने अपने एक ट्वीट के जरिए सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है. गौतम गंभीर ने ट्विटर पर अपने एक ट्वीट में डीडीसीए के पूर्व अध्‍यक्ष पर हमला बोलते हुए विराट को आड़े हाथों लिया है. डीडीसीए के पूर्व अध्‍यक्ष एक टीवी चैनल के संपादक भी हैं. उन्‍होंने अपने शो के दौरान गौतम गंभीर पर हमला बोला था. जिसपर गंभीर ने जवाब दिया है. गौतम गंभीर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'जो व्‍यक्ति दिल्‍ली क्रिकेट से भागा था, वह अब दबाव बना रहा है. लगता है कि वह क्रिकेट के प्रति अपनी चिंता जाहिर करते हुए पेड पीआर के काम में लगा है. यही कलयुग है. जहां भगौड़े अपनी अदालत चलाते हैं.'

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें