खेल

IPL फैन्स के लिए बड़ा झटका धोनी ने छोड़ी चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी, ऋतुराज के हाथ होगी टीम की कमान

Pushplata
IPL फैन्स के लिए बड़ा झटका धोनी ने छोड़ी चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी, ऋतुराज के हाथ होगी टीम की कमान
IPL फैन्स के लिए बड़ा झटका धोनी ने छोड़ी चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी, ऋतुराज के हाथ होगी टीम की कमान

IPL 2024 News : IPL 2024 की शुरुआत शुक्रवार से हो रही है। इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने एक चौकाने वाला फैसला लेते हुए फैंस को तगड़ा झटका दिया है। दरअसल हर सीजन की तरह आईपीएल शुरू होने से ठीक पहले सभी टीमों के कप्तान ट्रॉफी के साथ फोटोशूट करते हैं। इस सीजन भी ऐसा ही हुआ, जहां सभी 10 टीमों के कप्तान को फोटोशूट के लिए बुलाया गया। इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी इस तस्वीर में नजर नहीं आए। उनकी जगह टीम के युवा सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को भेजा गया। CSK की ओर से भी अब ये साफ कर दिया गया है कि गायकवाड़ इस सीजन टीम की कप्तानी करेंगे।

धोनी ने कप्तानी छोड़ी IPL 2024 News 

IPL ट्रॉफी के साथ कैप्टन फोटोशूट के बाद, जैसे ही IPL की ओर से तस्वीरें साझा की गईं, फैंस को अंदाजा लग गया कि रुतुराज गायकवाड़ इस सीजन टीम की कप्तानी करेंगे, लेकिन थोड़ी ही देर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से भी यह कह दिया गया कि एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में सौंप दी है। धोनी की कप्तानी से हटने के साथ ही, IPL का एक स्वर्णिम अध्याय समाप्त हो गया। धोनी IPL के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। उनकी कप्तानी में CSK ने पांच बार IPL खिताब जीता है।

क्या यह माही की आखिरी सीजन होगा IPL 2024 News 

धोनी द्वारा कप्तानी छोड़ते ही, फैंस को यह भी अहसास हो गया है कि यह IPL में धोनी की आखिरी सीजन होगी। धोनी अब 42 साल के हो गए हैं। पिछले IPL सीजन के दौरान धोनी की फॉर्म में कमी आई थी। उस समय भी लोगों को लग रहा था कि धोनी इसी सीजन में संन्यास ले लेंगे, लेकिन फाइनल मैच के बाद धोनी ने कहा था कि यह सही समय है IPL छोड़ने का, लेकिन वह फैंस के लिए कम से कम एक और सीजन खेलेंगे। धोनी की कप्तानी में CSK ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में IPL खिताब जीता है।

IPL में गायकवाड़ का प्रदर्शन IPL 2024 News 

रुतुराज गायकवाड़ को आईपीएल में पहली बार साल 2019 के ऑक्शन के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 लाख में अपने स्क्वाड में शामिल किया था, लेकिन 2019 में उन्हें आईपीएल डेब्यू करने का मौका नहीं मिल सका। इसके अगले सीजन यानी कि साल 2020 में एमएस धोनी ने उन्हें मौका दिया और तब से उन्होंने एक भी बार पीछे मुड़कर नहीं देखा। गायकवाड़ ने आईपीएल 2021 में 635 रनों के साथ ऑरेंज कैप भी अपने नाम किया। उन्होंने आईपीएल में कुल 52 मुकाबले खेले हैं। जहां उन्होंने 39.07 की औसत से 1797 रन बनाए हैं। गायकवाड़ घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र के वाइट बॉल कप्तान भी हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि सीएसके ने अपने आगे के प्लान को देखते हुए सही फैसला लिया है।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News