📅 Sunday, 18 October 2026 | 05:47 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,729.27 ▲ +413.66 (+0.56%) • निफ्टी 50: 23,146.15 ▲ +148.80 (+0.65%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹212,500 • 🌤️ उज्जैन: 30°C (हल्के बादल)
रतलाम/जावरा

भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ की प्रांतीय कार्यसमिति बैठक आयोजित

📅 29 January 2025, 12:21 AM • ✍️ जगदीश राठौर • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ की प्रांतीय कार्यसमिति बैठक आयोजित
भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ की प्रांतीय कार्यसमिति बैठक आयोजित

पालीवाल वाणी रतलाम जिला ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर M. 9425 490 641

रतलाम. भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासमुंद की प्रांतीय कार्य समिति की बैठक भोपाल में आयोजित की गई. प्रारंभ में कार्यक्रम का शुभारंभ माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों अतिथियों का सम्मान पट्टिका पहनाकर किया गया. श्रमिक गीत लेकर बैठक आहुत की गई.

मुख्य अतिथि कुलदीप गुर्जर प्रदेश महामंत्री बीएमएस और अखिल भारतीय राष्ट्रीय महामंत्री रविशंकर अल्लुरी  बीपीटीएम बैठक की अध्यक्षता योगेश कुमार शर्मा प्रदेश अध्यक्ष ने की. कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री ठाकुर युवराज राणावत ने किया.

बैठक में पिछली कार्य समिति के कार्यों की समीक्षा की गई एवं आगामी 6 महीने की कार्य योजना और प्रदेश में चल रही ट्रांसपोर्ट की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु मोटर चालक परिचालक कल्याण योजना 2015 के गठन हेतु सर्वानुमति से निर्णय लिया गया. 

साथ ही चालक परिचालक कल्याण योजना को दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के एजेंडे में शामिल किए गए. बैठक का संचालन करते हुए श्री राणावत ने पिछली कार्य समिति के कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी 6 माह की कार्य योजना और प्रदेश में चल रही ट्रांसपोर्ट की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु मोटर चालक परिचालक कल्याण योजना 2015 के गठन हेतु सर्वानुमति से निर्णय लिया गया साथ ही परिचालक कल्याण योजना के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के कार्य सूची में शामिल किया गया.

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष योगेश शर्मा ने की. बैठक में उपस्थित राष्ट्रीय महामंत्री रवि शंकर अल्लूरी, अखिल भारतीय महासंघ महामंत्री कृष्ण प्रताप सिंह, मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ प्रभारी श्रीमती गीता सोनी छत्तीसगढ़, ट्रांसपोर्ट प्रभारी मध्य भारत  राजेश नायर,  प्रदेश संगठन मंत्री  युवराज राणावत, प्रदेश मंत्री राकेश शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मी नारायण रजक की उपस्थिति रही. कार्यक्रम का संचालन प्रदेश संगठन मंत्री युवराज सिंह राणावत ने किया. प्रदेश मंत्री विजय जैन ने आभार व्यक्त किया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें