📅 Friday, 09 October 2026 | 11:34 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,990 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
रतलाम/जावरा

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका मिनि कार्यकर्ता संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन सम्पन्न : जिला अध्यक्ष श्रीमती रिनी पंवार बनी

📅 01 April 2022, 10:04 AM • ✍️ जगदीश राठौर • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका मिनि कार्यकर्ता संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन सम्पन्न : जिला अध्यक्ष  श्रीमती रिनी पंवार बनी
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका मिनि कार्यकर्ता संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन सम्पन्न : जिला अध्यक्ष श्रीमती रिनी पंवार बनी

रतलाम  : (जगदीश राठौर रतलाम...) जावरा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता साईं का मिनी कार्यकर्ता संघ की जिला स्तरीय सम्मेलन सरस्वती शिशु मंदिर जावरा में आंगनवाड़ी संगठन की राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री अंजली पटेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना राणा, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री बालमुकुन्द पाटीदार, भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र  शर्मा, प्रदेश संयुक्त महामंत्री हेमलता शर्मा, जिला  उपाध्यक्ष हेमलता पहाडिया, मंदसौर जिला अध्यक्ष गायत्री बैरागी के समक्ष राष्ट्रीय अधिवेशन अन्य मुद्दों व मांगों  को लेकर राष्ट्रीय महामंत्री द्वारा बहनों से चर्चा कर मार्गदर्शन किया.

भारतीय मजदूर संघ प्रदेश मंत्री बालमुकुंद पाटीदार ने भी संगठनात्मक ढांचे को मजबूत किए जाने पर अपना उद्बोधन दिया. उसके पश्चात राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सहमति से जिला उपाध्यक्ष हेमलता पहाडिया द्वारा मंच से पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नवीन कार्यकारिणी बनाए जाने का प्रस्ताव रखा. भोपाल से नियुक्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती हेमलता शर्मा ने निर्वाचन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया तथा प्रस्ताव पर विचार उपरांत सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं की सर्व सहमति से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना राणा से नवीन जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की गई. जिसमें  नवीन जिला अध्यक्ष  श्रीमती रिनी पंवार आलोट, सचिव  स्वाती जोशी रतलाम, कोषाध्यक्ष हेमलता पहाडिया जावरा, कार्यालय मंत्री सुलोचना रतलाम शमशाद बी जावरा, मुन्नीबाई  बाजना, हंसा व्यास, सहसचिव साधना शर्मा ताल, सरोज साह रतलाम, ज्याती बैरागी सैलाना, सदस्य गीता शर्मा रतलाम, ममता दवे आलोट, कल्पना शर्मा आम्बा, ममता रतलाम, पुष्पा शर्मा रतलाम, रानु जोशी पिपलोदा एवं जिला मीडिया प्रभारी के पद पर एक्टिविटी को देखते हुए रितु सिसोदिया को सर्वसम्मति से घोषित किया गया.

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती साधना रामावत आलोट ने किया. अंत में आभार नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीमति रेनी पवार ने माना.

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका मिनि कार्यकर्ता संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन सम्पन्न : जिला अध्यक्ष  श्रीमती रिनी पंवार बनी

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें