📅 Sunday, 18 October 2026 | 05:47 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,729.27 ▲ +413.66 (+0.56%) • निफ्टी 50: 23,146.15 ▲ +148.80 (+0.65%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹212,500 • 🌤️ उज्जैन: 30°C (हल्के बादल)
रतलाम/जावरा

अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा ने कार्यालय हेतु जमीन देने की मांग मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की

📅 16 March 2025, 01:53 AM • ✍️ जगदीश राठौर • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा ने कार्यालय हेतु जमीन देने की मांग मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की
अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा ने कार्यालय हेतु जमीन देने की मांग मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की

सी.एम.ने विधी प्रकोष्ठ राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अभिजीत राठौर को दिया आश्वासन

पालीवाल वाणी ब्यूरो : रतलाम जिला ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर

जावरा. अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक व श्री सकल पंच राठौर समाज इंदौर के विधि सलाहकार व अपर लोक अभियोजक डॉ. अभिजीत सिंह राठौर ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से विधानसभा सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में भेंट की.

अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश राठौर इंदौर व राष्ट्रीय सहप्रवक्ता जगदीश राठौर पत्रकार जावरा’ ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. अभिजीत सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री सकल पंच राठौर समाज इंदौर के लिए भूमि प्रदान करने की मांग की. 

साथ ही अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा रजिस्टर्ड क्रमांक/23064/92 मुख्यालय शिवपुरी के लिए भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, सीहोर , जबलपुर व देवास में से किसी भी स्थान में राष्ट्रीय महासभा के कार्यालय हेतु जमीन देने की मांग की. इस मांग पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आश्वासन दिया की आपकी मांग पर गंभीरता से विचार कर निर्णय लिया जाएगा. 

इस संबंध में शीघ्र ही श्री सकल पंच राठौर समाज इंदौर एवं अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा की ओर से एक ज्ञापन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दिया जाएगा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सदाशयता पर डॉ. अभिजीत सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री के प्रति अपना आभार प्रकट किया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें