📅 Tuesday, 13 October 2026 | 06:14 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,033.78 ▲ +561.48 (+0.77%) • निफ्टी 50: 22,721.95 ▲ +201.55 (+0.89%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,460 • 🥈 चांदी (1kg): ₹225,100 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

युवा ब्रह्मशक्ति भारत ने पांच दिवसीय रामोत्सव के दौरान गोशाला में की सेवा

📅 03 August 2020, 09:59 PM • ✍️ Devnarayan Paliwal-Devakishan paliwal • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
युवा ब्रह्मशक्ति भारत ने पांच दिवसीय रामोत्सव के दौरान गोशाला में की सेवा
युवा ब्रह्मशक्ति भारत ने पांच दिवसीय रामोत्सव के दौरान गोशाला में की सेवा

राजसमंद । श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या में निर्मित होने वाले श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर संपूर्ण देशवासियों व श्रीराम भक्तों में अति उत्साह का माहौल और हर्ष का संचार देखा जा रहा है। इसी श्रृंखला के तहत युवा ब्रह्मशक्ति भारत द्वारा पांच दिवसीय रामोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उसके अंतर्गत युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री योगेश पुरोहित व राजसमंद तहसील अध्यक्ष श्री सत्यनारायण पालीवाल के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा आज 3 अगस्त 2020 सोमवार को केलवा श्री नलवश्याम कृष्ण गोशाला में गोमाता की सेवा करते हुए हरा चारा खिलाया गया और पौधारोपण करते हुए भव्य मंदिर निर्माण की मंगल कामना की गई। गौशाला पहुंचने पर गौशाला अध्यक्ष सर्वश्री नरेंद्र बोहरा, संजय पालीवाल व सुरेश सोनी ने ब्रह्मशक्ति कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत किया। आगामी रामोत्सव के कार्यक्रमों में वैश्विक महामारी करोना के संदर्भ में जारी सभी दिशा-निर्देशो की पालना करते हुए वृक्षारोपण भव्य सुंदरकांड दीपोत्सव, प्रसाद वितरण आदि आयोजन होगे। 

● युवा ब्रह्मशक्ति की टीम मौजूद रही

अवसर पर गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाकर पौधारोपण करते हुए गोशाला का निरक्षण किया। युवा ब्रह्म शक्ति मेवाड़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश पुरोहित, राजसमंद तहसील अध्यक्ष सत्यनारायण पालीवाल, सजय पालीवाल, गिरीराज पालीवाल, प्रहलाद पालीवाल, अनिल खंडेलवाल, हितेश पालीवाल, भवानी जोशी, कमलेश पालीवाल, गिरिराज व्यास, अशोक पुरोहित, मुकेश पालीवाल, प्रमोद पालीवाल, सजय पालीवाल, सुरेश जोशी, जगदीश पुरोहित, अनिल पालीवाल, भरत पालीवाल, आशीष पालीवाल, युवा ब्रह्मशक्ती मेवाड़ शाखाः-केलवा, कमलेश पालीवाल, कौशल पालीवाल, सहित कई युवा ब्रह्म शक्ति मेवाड़ के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

युवा ब्रह्मशक्ति भारत ने पांच दिवसीय रामोत्सव के दौरान गोशाला में की सेवा

युवा ब्रह्मशक्ति भारत ने पांच दिवसीय रामोत्सव के दौरान गोशाला में की सेवा

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Devnarayan Paliwal-Devakishan paliwal...✍️

? निःशुल्क सेवाएं :  खबरें पाने के लिए हमारे वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani.com news लिखकर भेजें...सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें