राजसमन्द
श्री हरीश पालीवाल का शव आठवें दिन मिला. ब्राह्मण संगठनों में काफी आक्रोश, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
sunil paliwal-Anil Bagora
राजसमंद.
जसमंद के हरीश जोशी (Harish Joshi) पिछले 7-8 दिनों से लापता थे, जिनका शव घासा थाना क्षेत्र के वाड़ा-वावड़ी गाँव के एक कुएँ में मिला है; परिजन इसे हादसा नहीं, बल्कि हत्या मान रहे हैं और पुलिस जांच कर रही है, जिसमें पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा और इस मामले में MLA दीप्ति माहेश्वरी, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाज ने भी हस्तक्षेप किया है, जिससे पुलिस पर जल्द खुलासा करने का दबाव है.
पालीवाल ब्राह्मण समाज का युवा सहज स्वभाव के श्री हरीश जोशी (पालीवाल) का आठवें दिन दुःखद खबर आने से परिजनों पर टुटा दुःख का पहाड़, अगर प्रशासन सर्तक और जागरूकता का परिचय देता हो संभवता दुःखद आज हमाने समाने नजर नहीं आती. ब्राह्मण संगठनों के साथ विधायक ने आक्रोश दिखाया तो पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही कर कल श्री हरीश जोशी का शव ढृढं पाई, लेकिन अभी तकर हत्यारे लापता हैं. पुलिस इस मामले का जल्दी ही पर्दापश करने वाली हैं.
राजसमंद में लेन-देन को लेकर बेरहमी से युवक की हत्या कर शव कुएं में डालकर हत्यारे भागे. कल विधायक के अल्टीमेटम के बाद 8 वें दिन मिली बॉडी. राजसमंद जिले के धोइंदा क्षेत्र से लापता होने के आठवें दिन हरीश पालीवाल का शव मिला है. पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर हत्या की आशंका जताई है, जिसकी वजह लेन-देन को लेकर पुरानी रंजिश को बताया जा रहा हैं.
राजसमंद जिले में आज शाम 8ः00 बजे पुलिस की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता गुप्ता, जिला पुलिस अधीक्षक, मीडिया से सीधी बातचीत करेंगी. सूत्रों के मुताबिक, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हालिया आपराधिक घटनाओं, पुलिस की कार्रवाई और महत्वपूर्ण खुलासों को लेकर जानकारी दी जा सकती है. जिले में बीते दिनों हुई घटनाओं के बाद इस प्रेस वार्ता को काफी अहम माना जा रहा.
बेरहमी से युवक की हत्या : शव कुएं में डालकर भागे
राजसमंद का बेटा उदयपुर में मिला मृत, 7 दिन से लापता श्री हरीश जोशी का शव मिलने से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़. धोइंदा निवासी श्री हरीशजी जोशी की हत्या की आशंका जताई जा रही हैं. वहीं सर्वसमाज में गहरा आका्रेश छाया हुआ हैं. परिवारिक सूत्रो ने बताया कि इस प्रकरण में पुलिस प्रशासन का कोई भी सहयोग हमें तत्काल नहीं मिलने से हमने हमारा लड़का खो दिया है, जो भी मुख्यमंत्री से आग्रह है कि इस मामले में जो भी दोषी हो उन पर उचित कार्यवाही करते हुए परिजनों को सहायता राशि प्रदान की जाएं.
एक सदस्य ने पालीवाल वाणी को जानकारी देते हुए बताया कि सभी को यह भी जानकारी है कि जिनका मर्डर हुआ है, वह बहुत ही सीधे और गरीब इंसान हैं, तो उनको सही न्याय मिल सके. इसके लिए आज 10.00 बजे राजसमंद, राजस्थान कलेक्ट्री के सामने शहीद गार्डन पर सर्व समाज के लोग इकट्ठा होंगे. आप सभी से निवेदन है कि सभी ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रातः 10.00 बजे कलेक्ट्री के पास शहीद स्मारक में इकट्ठा होवें.
ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और आईदा, इस प्रकार का कृत्य किसी और के साथ ना दोहराया जा सके. हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़वाने और पीड़ित को न्याय दिलाने में आप सभी का सहयोग अपेक्षित हैं.
घटनाक्रम (Timeline of Events):
- लापता होना (Missing): 31 दिसंबर 2025 से हरीश जोशी राजसमंद के धुएंदा क्षेत्र से लापता थे.
- परिजनों का प्रदर्शन (Family Protest): गुमशुदगी के 6 दिन बाद भी कोई सुराग न मिलने पर परिजनों और सर्व ब्राह्मण समाज ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया.
- जनप्रतिनिधियों का हस्तक्षेप (Intervention by Representatives): राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई.
- शव मिलना (Body Found): 6 जनवरी 2026 को घासा थाना क्षेत्र के वाड़ा-वावड़ी गाँव के कुएँ से हरीश का शव मिला, जिसकी पहचान कपड़ों से हुई.
- संदिग्ध मौत (Suspicious Death): परिजन इसे हादसा नहीं, बल्कि साजिश या हत्या मान रहे हैं और घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने कई लोगों (जैसे जसवंत सिंह) की भूमिका पर संदेह जताया है.
- पुलिस जांच (Police Investigation): पुलिस शव को उदयपुर के एमबी चिकित्सालय ले गई, जहाँ पोस्टमार्टम चल रहा है और मौत के कारणों व पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.
मुख्य सवाल (Key Questions):
- हरीश जोशी की मौत कैसे हुई? (How did Harish Joshi die?)
- उनका शव कुएँ तक कैसे पहुँचा? (How did his body reach the well?)
- क्या यह कोई हादसा था या सुनियोजित हत्या? (Was it an accident or a planned murder?)





