पालीवाल समाज बडा भाणुजा की समाजसेविका श्रीमती मांगीबाई पुरोहित का निधन : आत्मीय श्रद्वाजंलि
बडा भाणुजा। पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी बडा भाणुजा के वरिष्ठ समाजसेवी श्री देवीलाल जी पुरोहित (भनिया) की धर्मपत्नी श्रीमति मांगी बाई का देवलोकगमन कल दिनांक 23 सितंबर 2020 बुधवार को हो गया। जिनका अंतिम दाह संस्कार बडा भाणुजा जिला राजसमंद, राजस्थान मुक्तिधाम पर संपन्न हुआ। आप सर्वश्री पन्नालाल पुरोहित, स्व.मुरलीधर पुरोहित व दुर्गाशंकर पुरोहित, मन्नालाल पुरोहित, राकेश पुरोहित एवं विद्या की पूज्य माताजी और कमलेश, मनोज, लोकेश, नीलेश, रौनक की दादीजी थी। उक्त जानकारी इंदौर के समाजसेवी श्री सुरेश पुरोहित (बड़ा भाणुजा) ने पालीवाल वाणी को दी।
● विशेष आग्रह : जनहित में प्रिय जनों से निवेदन है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन के आदेशों का पालन एवं सहयोग प्रदान करते हुए शोकाकुल परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से शोक-संदेश प्रेषित कर सहयोग प्रदान करें।
● आत्मीय श्रद्वाजंलि : समाजसेविका श्रीमती मांगीबाई पुरोहित के निधन पर पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी, पालीवाल वाणी समाचार पत्र, अ.भा. नागदा मेनारिया समाज, मेवाड़ मेनारिया समाज सहित विभिन्न संगठनों ने विन्रम श्रद्वाजंलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को चिर शांति और उनके परिजनों, अनुयायियों और प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Nandkishore Purohit-Babulal Bagora...✍️
? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे : https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मुख्य मंत्री जी ध्यान दिजिए : दो लाइनों में फर्ज़ी जवाब देकर जन-सुनवाई की धज्जियां उड़ाने वाले ज़िम्मेदार अधिकारियों पर सख्त और दंडात्मक कार्रवाई कब होगी
सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने जीता अंडर-17 क्रिकेट का ब्लॉक खिताब, स्केटिंग और बेंच प्रेस में भी जीते मेडल