📅 Thursday, 08 October 2026 | 09:14 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,260 • 🥈 चांदी (1kg): ₹223,400 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

महिला गौरव : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर तेरापंथ महिला मंडल ने महिला दिवस मनाया

📅 09 March 2021, 01:56 AM • ✍️ पप्पू लाल कीर राजसमंद • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
महिला गौरव : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर तेरापंथ महिला मंडल ने महिला दिवस मनाया
महिला गौरव : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर तेरापंथ महिला मंडल ने महिला दिवस मनाया

कांकरोली । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कांकरोली तेरापंथ महिला मंडल की ओर से अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार दो चरणों में महिला दिवस का आयोजन किया गया। प्रथम चरण में महिला सशक्तीकरण रैली सुबह 8ः15 बजे नया बाजार सभा भवन से प्रारंभ होती हुई विभिन्न नारो से गुंजायमान होती, नगर के विभिन्न चौराहों से मातृशक्ति ने महिलाओं का गौरव बढ़ते हुए प्रज्ञा विहार  साध्वी श्री उर्मिला कुमारी जी ठाणां-3 के सानिध्य में पहुंची। तेरापंथी सभा अध्यक्ष श्रीमान प्रकाश जी सोनी ने रैली को पंचरंगी ध्वज दिखाकर रैली का प्रारंभ किया। कार्यक्रम साध्वी श्री उर्मिला कुमारीजी ठाणां-3 के सानिध्य में मुख्य अतिथि-पूर्व राजसमंद नगर परिषद की सभापति श्रीमती आशा पालीवाल के आतिथ्य में महिला दिवस का दूसरा चरण-कोविड वॉरियर्स डॉक्टर्स का प्रेरणा सम्मान समारोह मनाया गया। जिसमें सर्व प्रथम साध्वी श्री के नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम का आगाज किया गया। कांकरोली महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती मंजू दक ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। महिला मंडल की बहनों के द्वारा मंगलाचरण का संघान किया गया। साध्वी प्रमुखा श्री कनक प्रभा जी के संदेश का वांचन पूर्व मंत्री श्रीमती साधना चोरड़िया ने किया। प्रेरणा सम्मान अभिनंदन पत्र का वांचन सह मंत्री मनीषा कच्छारा ने किया। कांकरोली, राजसमंद क्षेत्र के विभिन्न डॉक्टर डॉ. मंजु पुरोहित डॉ. सुनीता महात्मा डॉ. ऋचा पीपलीवाल डॉ. दर्शी व्यास एवं श्रीमती करुणा कोठारी को प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया गया। साध्वी श्री ने फरमाया कि महिलाएं समाज का पथ दर्शन करती है वे त्याग, बलिदान, संकल्प, शक्ति, समर्पण, सहिष्णुता से भरी हुई है, नारी श्रद्धा की प्रतिमूर्ति है, पाश्चात्य संस्कृति हावी ना होने दें ,सम्यक दिशा की ओर बढ़ती रहें, तभी राष्ट्र, समाज और परिवार का विकास कर सकेगी। कार्यक्रम में जागृति बैनर का अनावरण अतिथि एवं डॉक्टर के हाथों से किया गया। कार्यक्रम के दरम्यान तपस्वी बहनों को अभिनंदन पत्र एवं मंडल की बहनों को पौत्र एवं विवाह उपलक्ष्य में बधाई पत्र भी दिए गए। संयोजन मंत्री उषा कोठारी ने किया और आभार नीता सोनी ने किया। 

पप्पू लाल कीर राजसमंद

महिला गौरव : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर तेरापंथ महिला मंडल ने महिला दिवस मनाया

महिला गौरव : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर तेरापंथ महिला मंडल ने महिला दिवस मनाया

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-पप्पू लाल कीर राजसमंद...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app  सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406  

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें