📅 Wednesday, 30 September 2026 | 07:54 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,350 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,500 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

रेलमगरा उपखण्ड की जूणदा ग्राम पंचायत कोरोना रक्षक दल का गठन

📅 04 June 2020, 03:56 AM • ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
रेलमगरा उपखण्ड की जूणदा ग्राम पंचायत कोरोना रक्षक दल का गठन
रेलमगरा उपखण्ड की जूणदा ग्राम पंचायत कोरोना रक्षक दल का गठन

रेलमगरा। (पूरणमल शर्मा-रेलमगरा...) राजसमंद जिले के रेलमगरा उपखण्ड की जूणदा ग्राम पंचायत कोरोना रक्षक दल का गठन किया गया। कोविड 19 वैश्विक महामारी ने विश्व में दस्तक दी। तब से भारत देश में इस महामारी ने दस्तक दी तभी से देश की कोरोना वारियर्स ने देश, प्रदेश ओर गांव की रक्षा का बीड़ा उठाया जो स्थिति इतनी नही बिगड़ी जितनी चीन, स्पेन की हुई। जूणदा ग्राम पंचायत एक ऐसी पंचायत है जो भीलवाड़ा राजसमन्द जिले की बार्डर पर स्थित है। जब से लॉकडाउन रखा गया तब से गांव के सरपंच मिठू सिंह चौहान ने अपनी पंचायत की रक्षा का जिम्मा उठाया। इन्होंने गांव में युवाओं की एक टीम गठित की जिसमे पंचायत के सभी सीमाओ पर तैनाती कर दी। इन कोरोना वारियर्स रक्षक दल ने 24 घंटे पंचायत को सुरक्षित करने में लग गए। भीलवाड़ा जिले में जैसे ही कोरोना पॉजिटिव आने लगे और टपरियाखेड़ी बॉर्डर सील की ओर लोगो को आवाजाही बायपास जूणदा ग्राम पंचायत से होने लगी इस दौरान कोरोना रक्षक दल ने गांव की सुरक्षित किया गया। आज दिन तक इन कोरोना वॉरियर्स साथियो की वजह से जूणदा ग्राम पंचायत सुरक्षित है। सरपंच मिठूसिह चौहान और ग्राम विकास अधिकारी शंकरलाल जाट ने कोरोना रक्षक दल को आगे भी गांव की सुरक्षा के लिए शपथ दिलाई गई। कोरोना रक्षक दल में युवराज सिंह चौहान, बरजराज सिह चौहान, धर्मेश सेन, प्रकाश जाट, देवीलाल जाट, किशन जाट, सचिन पालीवाल, सत्यनाराण पारीक, अशोक शर्मा, रमेश प्रजापत सहित 40 युवा रक्षक दल ने सहयोग दिया। जिला बार्डर सहित 6 चेकपोस्ट लगाकर ग्राम पंचायत की सुरक्षा के लिए सरपंच मिठू सिंह चौहान ग्राम पंचायत प्रशासन नर्सिंग स्टाफ, आँगनवाड़ी, शिक्षा विभाग एव युवा कार्यकर्ता ने मिल कर मेहनत की। जिससे ग्राम पंचायत आज तक सुरक्षित रही। सरपंच मिठू सिंह चौहान ने इस महामारी मैं दिन रात मेहनत कर ग्राम पंचायतवासी, यूवा कार्यकर्ता ओर सरकारी स्टाफ को साथ लेकर काम किया जिसे सभी ग्राम पंचायतवासी खुश है ओर भामाशाहों ने भी भरपूर सहयोग किया। जिससे जरूरतमंद लोगो को राशन सामग्री के पैकेट बराबर आज दिन तक दिये जा रहे ओर सरकारी क्वारेंटाइन में भी भामाशाहों के सहयोग से शुरू से अब तक भोजन दिया जा रहा। मास्क वितरण सेनेटाईजर वितरण भी किया। अभी भी पंचायत को सुरक्षित रखने के लिए पुरजोर प्रयास किया जा रहा है जिसमे ग्रामवासियो, युवा, प्रशासनिक अधिकारियों का पूरा सहयोग मिल रहा है।

रेलमगरा उपखण्ड की जूणदा ग्राम पंचायत कोरोना रक्षक दल का गठन

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें