📅 Tuesday, 29 September 2026 | 09:53 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,930 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,200 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

कब तक डरोगे और दूसरों के भरोसे रहोगे-जैन युवा संत संबोध मुनि

📅 07 January 2019, 03:55 PM • ✍️ Devnarayan Paliwal-Kamlesh Paliwal ...✍ • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कब तक डरोगे और दूसरों के भरोसे रहोगे-जैन युवा संत संबोध मुनि
कब तक डरोगे और दूसरों के भरोसे रहोगे-जैन युवा संत संबोध मुनि

? सेठ रंगलाल कोठारी राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का लगा विशेष शिविर

राजसमंद। सेठ रंगलाल कोठारी राजकीय महाविद्यालय, राजसमंद में आज 7 जनवरी को राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के चौथे दिन विभिन्न सत्रों में कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता युवा जैन संत संबोध मुनि, मुख्य अतिथि शकुंतला पामेचा, महिला मंच राजसमंद, अति विशिष्ट अतिथि श्रीमती शकुंतला शर्मा राष्ट्रीय सेवा योजना जिला समन्वयक, राजसमंद थी।

प्राचार्य राजेन्द्र कुमार पूर्बिया ने बताया कि पालीवाल वाणी को बताया कि आज चौथे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर हुआ। कार्यक्रम के पहले चरण में महिला मंच राजसमंद की शकुंतला पामेचा ने महिला सशक्तीकरण के अंतर्गत महिलाओं से जुड़े सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक और कानूनी मुद्दों पर संवेदनशीलता और सरोकार व्यक्त कर अंधविश्वास भरी कुरीतियों को समाप्त करने को कहा। कार्यक्रम के दूसरे चरण में जैन युवा संत संबोध मुनि प्रेरक प्रवक्ता ने आत्मा प्रौद्योगिकी के माध्यम से कौशल विकास की सफलता के मंत्र पर व्यख्यान प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती विभा शर्मा, बृजेश कुमार बसोतिया, एनएसएस राष्ट्रीय स्वयंसेवक नीलेश पालीवाल, छात्रसंघ अध्यक्ष किशन गुर्जर, संयुक्त सचिव साक्षी श्रीमाली के साथ सभी स्वयंसेवक सेविकाएँ मौजूद थे। उक्त जानकारी श्री नीलेश पालीवाल ने पालीवाल वाणी को दी।

paliwalwani.com

paliwalwani.com
● पालीवाल वाणी ब्यूरो से-Devnarayan Paliwal-Kamlesh Paliwal ...✍
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें