📅 Sunday, 11 October 2026 | 07:34 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.09 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

शोक संदेश : पालीवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री नानालाल जी जोशी का निधन

📅 17 April 2021, 12:17 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शोक संदेश : पालीवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री नानालाल जी जोशी का निधन
शोक संदेश : पालीवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री नानालाल जी जोशी का निधन

केनपुरिया । पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी केनपुरिया के वरिष्ठ समाजसेवी श्री नानालाल पिता मोड़ीराम जी जोशी का आज दिनांक 17 अप्रैल 2021 शनिवार को निधन हो गया है। जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 17 अप्रैल 2021 को शाम 6 : 00 बजे निज निवास केनपुरिया जिला राजसमंद, राजस्थान से मुक्तिधाम जाएगी। आप सर्वश्री भंवरलाल जोशी के बड़े भाई, मोहनलाल जोशी के काकाजी, सोहनलाल जोशी, शांतिलाल जोशी, कैलाश जोशी के पूजनीय पिताजी थे एवं पालीवाल वाणी के विशेष संवाददाता नंदकिशोर पुरोहित (ग्राम. धांयला हाल मुकाम मुंबई), मांगीलाल व्यास (ग्राम. मांड का खेड़ा), शंकरलाल बागोरा (ग्राम. मेरड़ा), शंकरलाल व्यास (ग्राम. मांड का खेड़ा) के प्रिय ससुरजी थे। उक्त जानकारी समाजसेवी श्री नंदकिशोर पुरोहित (मुम्बई), यश दवे इंदौर ने पालीवाल वाणी को दी।

● विशेष आग्रह : समस्त सम्मानिय समाजजनों से अनुरोध है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन का सहयोग करते हुए शोकाकुल परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से शोक-संदेश प्रेषित कर सहयोग प्रदान करें। इस दुख की घड़ी में मेनारिया समाज, नागदा मेनारिया समाज, पालीवाल ब्राह्मण समाज, राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. 

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Nandkishore Purohit-Babulal Bagora...✍️

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें