📅 Monday, 14 September 2026 | 10:41 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,530 🥈 चांदी (1kg): ₹216,000 🌧️ उज्जैन: 25°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
राजसमन्द

शोक संदेश : पालीवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री धर्मचंद्र मेहता का निधन : अस्थि संचय कल

📅 09 May 2021, 06:16 PM ✍️ धर्मेन्द्र दवे-नंदकिशोर दवे ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शोक संदेश : पालीवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री धर्मचंद्र मेहता का निधन  : अस्थि संचय कल
शोक संदेश : पालीवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री धर्मचंद्र मेहता का निधन : अस्थि संचय कल

मंडावर. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी मंडावर के हंसमुख, सरल स्वभाव, कुशल व प्रभावी व्यक्तित्व के धनी, मधुरभाषी और समाजहितों के लिए सदैव तत्पर रहने वाले वरिष्ठ समाजसेवी श्री धर्मचंद्र पिता ब्रह्मलीन हीरालाल मेहता का आज दिनांक 09 मई 2021 को निधन हो गया, जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 09 मई, 2021 को निज निवास मंडावर जिला राजसमंद, राजस्थान से मुक्तिधाम पर सुबह 9 बजे दाह संस्कार संपन्न हुआ. आप सर्वश्री मांगीलाल मेहता, शिवनारायण मेहता, बसंत मेहता के पूजनीय पिता एवं पवन, रोहित, शुभम के दादाजी थे. उक्त जानकारी समाजसेवी नंदकिशोर गंगाराम जी दवे (ग्राम. बामन टुंकड़ा), कमलेश पालीवाल-मंडावर, शांतिलाल त्रिवेदी-इंदौर ने पालीवाल वाणी को दी.

● अस्थि संचय : दिनांक 10 मई 2021 सोमवार को सुबह अस्थि संचय (तीसरा) का कार्यक्रम मुक्तिधाम पर रखा गया हैं.

● मोबाईल संवाद : 8104537276

● विशेष आग्रह : समस्त सम्मानिय समाजजनों से अनुरोध है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन का सहयोग करते हुए शोकाकुल परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से शोक-संदेश प्रेषित कर सहयोग प्रदान करें. इस दुख की घड़ी में पालीवाल ब्राह्मण समाज, मेनारिया समाज, नागदा मेनारिया समाज, इंदौर मेरी पहचान शोकाकुल परिजनों के साथ हैं.

●  पालीवाल वाणी मीडिया नेटवर्क. धर्मेन्द्र दवे-नंदकिशोर दवे...✍️ 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें