सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजसमंद में धूमधाम से मनाया 80 वां स्वतंत्रता दिवस
Annu Rathore रुद्रांजली
राजसमंद. सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजसमन्द में 80 वां स्वाधीनता दिवस पर भव्य व रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय वायु सेना के पूर्व सार्जेंट सुधीर भंडारी उपस्थित रहे. प्रारंभ में बैंड की मधुर धुन के साथ अतिथियों का स्वागत भारतीय परंपरा के अनुसार तिलक, आरती और इकलाइ पहनाकर किया गया.


संस्था प्रधान फादर जॉनी मैथ्यू, व्यवस्थापक फादर बेसिल तथा अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण,परेड तथा बैंड प्रदर्शन का निरीक्षण किया गया. कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों द्वारा बेहतरीन तरीके से पी.टी. प्रदर्शन किया गया, साथ ही कक्षा 3 से 5 के नौनिहालों ने अपने बेहतरीन व बेहद ऊर्जावान नृत्य प्रस्तुति से विद्यालय प्रांगण को देशभक्ति की भावना से ओत - प्रोत कर दिया.
राज्यवर्धन व पलक ने आज के परिप्रेक्ष्य में आजादी के असली मतलब व भारत के विकसित और आत्मनिर्भर होने की ओर बढ़ते कदम पर अपने विचार सबके सामने रखे. ऋषभ और प्रज्ञा ने अपनी ओजस्वी कविता से सभी श्रोताओं के मन में राष्ट्र प्रेम को जागृत किया.

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण की झलक दिखाने वाले गीत, नाटक और नृत्य प्रस्तुत किया. मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश की सेवा करना केवल एक सैनिक की जिम्मेदारी नहीं है, यह प्रत्येक देशवासी की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और अनुशासन से ही सफलता को प्राप्त किया जाता है, सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है.
मुख्य अतिथि द्वारा सत्र 2025- 26 के कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया.
हेड बॉय मयंक सामरा ने सभी का आभार व्यक्त किया. अंत मे संपूर्ण विद्यालय परिवार और अतिथियों द्वारा राष्ट्रगीत गायन के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ.



पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
नमस्ते इंदौर : बामन टुकड़ा में समाप्त होगा मठाधीशों का राज, सभी प्रवासियों के काम होंगे तत्काल : प्रकाश प्रजापती
बामन टुकड़ा में छाया पोस्टर वार : बदलाव और युवा नेतृत्व को लेकर बढ़ी चर्चा : सत्ता की होड़ या गाँव का कल्याण...!