📅 Thursday, 03 September 2026 | 06:35 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,152.86 ▼ -791.44 (-1.03%) निफ्टी 50: 23,873.45 ▼ -182.35 (-0.76%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,345 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 26°C (आंशिक बादल)
राजसमन्द

ब्रह्मनाद महोत्सव 2016 के तहत विशाल धर्मसभा एवं युवा महासंगम संपन्न

📅 30 May 2016, 12:37 PM ✍️ Bhwani Paliwal/Devnarayan Paliwal ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ब्रह्मनाद महोत्सव 2016 के तहत विशाल धर्मसभा एवं युवा महासंगम संपन्न
ब्रह्मनाद महोत्सव 2016 के तहत विशाल धर्मसभा एवं युवा महासंगम संपन्न

कांकरोली । ब्रह्मनाद महोत्सव-2016 के तहत कांकरोली शहर की देव हेरिटज के गार्डन में विशाल धर्मसभा एवं युवा महासंगम का आयोजन किया गया जो देर रात तक चलता रहा व वक्ताओं के उद्बोधन को ब्राह्मण युवाओं ने खूब सराहा।
विशाल धर्मसभा का आगाज संत ज्ञानानंद जी महाराज एवं समता आंदोलन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पराशर नारायण जी शर्मा ने भगवान परशुराम जी की छवि के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।
मुख्य वक्ता समता आंदोलन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पराशर नारायण जी शर्मा ने युवाओं के महा संगम को जोश खरोस के साथ सम्बोधित करते हुए कहां कि इस देश में आज जातिगत आरक्षण समाज में जहर गोल रहा है।इससे प्रत्येक समाज की एक दूसरे समाज से दूरिया बढ़ती जा रही है। आज हर शख्स देश हित छोड़ आरक्षण के पिछे पड़ा है। अगर आरक्षण खत्म नही किया तो इस देश में गृह युद्व के हालात बन जाएंगे। आरक्षण में शेस्टर प्रणाली के चलते यहां की प्रतिभा विदेशो में पलायन कर रही है व वहां अपना लोहा मनवा रही हैं और कहा कि हमें जातिवादी नही राष्ट्रवादी विचारो को लेकर आगे बढ़ना हैै।

Paliwalwani Paliwal Samaj Newspaperगौरव गाथा गाने का समय नही-धर्म पर चलों - संत ज्ञानानंद जी

धर्म सथा में सभी को आर्शीवचन प्रदान करते हुए संत ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा कि मानव समाज को दिशा प्रदान करने वाला ब्राह्मण समाज आज नष्ट होने की कगार पर है युवा मार्ग से भटक रहा है। जिसका खामियाजा सर्व समाज भूगत रहा है। हमें अपने कर्तव्य से मुह नही मोड़ना चाहिए हमें आने धर्म का पालन व रक्षा कर संस्कारों के साथ मानव सेवा एवं देश सेवा करनी है जिसमे सम्पूर्ण विश्व में हिन्दुु धर्म की पताका लहरा सके। सभा में ज्ञानानंद जी महाराज ने कन्या भू्रण हत्या जैसा गौर अपराध नही करने का अनुरोध करते हुए संकल्प दिलाया कि धर्म पर चलेंगे भ्रुण हत्या नहीं करेंगे।

जनप्रतिनिधि के साथ भामाशाह सम्मानित

ब्रह्म युवा शक्ति मेवाड़ के ब्रह्मनाद महोत्सव में ब्राह्मण समाज के जन प्रतिनिधियों एवं भामाशाहों को उपरन पहना व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

सभा में झलका संस्कारPaliwalwani Paliwal Samaj Newspaper

धर्मसभा में ब्राह्मणों का संस्कार एवं संस्कृति झलक ही थी वही मंच पर संत के बैठने पर सभी जन प्रतिनिधियों एवं युवाओं के साथ बड़े बुजुर्गो ने भी संत के चरणों में आसन्न ग्रहण कर आशीर्वाद लिया।

ब्राह्मण समाज से जुडे सभी समाजो ने लिया हिस्सा

ब्रह्मनाद महोत्सव में नगर के एंव आसपास क्षैत्रों से ब्राह्मण समाज से जुड़े विभिन्न समाजों ने भाग लेकर अपना प्रतिनिधित्व दिया। ब्रह्मनाद महोत्सव कार्यक्रम का मंच संचालन दिलीप पालीवाल ने किया वही आभार युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ के अध्यक्ष योगेश पुरोहित ने माना। पालीवाल वाणी समूह ने ब्रह्म युवा शक्ति मेवाड़ के कार्यकर्ता का आभार व्यक्त करते हए शुभकामनाए दी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें