राजसमंद। उच्च शिक्षामंत्री किरण माहेश्वरी ने धूमधाम से शहरवासियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ रंगोत्सव मनाया। मंत्री के 100 फीट रोड़ स्थित निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं एवं शहरवासियों ने पहुंच रंगोत्सव की बधाई दी तथा एक दूसरे को रंग लगाकर रंगोत्सव मनाया। वहीं लोगों ने उदयलाल प्रकाश एण्ड पार्टी ऑके्रस्ट्रा द्वारा होली व देश भक्ति के गीतों की प्रस्तुतियों के साथ गुलाल उड़ाते हुए खुब थिरके। कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्था भाजयुमो कार्यकर्ताओ द्वारा की गई। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश काबरा, महामंत्री सत्यनाराण पूर्बिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, नगर अध्यक्ष महेंद्र टेलर, महेंद्र कोठारी सहित भाजयुमो जिलामहामंत्री मुकेश तेली, नगर अध्यक्ष दिनेश कुमावत, जिलामन्त्री राकेश सिंदल, भरत पालीवाल, आईटी सेल के चेतन नन्दवाना, प्रवक्ता आशीष पालीवाल, किशन गाडरी, नरेश घारू, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमावत, नगर उपाध्यक्ष भंवर कुमावत, लच्छू रेगर, ईश्वर माली, प्रह्लाद सिंह, मुकेश शर्मा, प्रेम पालीवाल मुंडोल, शम्भू खारोल, मुकेश जोशी, हेमंत पालीवाल, लव कुमावत, ललित कुमावत सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
राजसमंद। 100 फीट रोड स्थित निवास स्थान पर शहरवासी एवं कार्यकर्ताओं के साथ रंगोत्सव मनाती मंत्री किरण माहेश्वरी। फोटो- सुरेश भाट
पालीवाल वाणी ब्यूरो- suresh bhat ✍
आपकी बेहतर खबरों के लिए मेल किजिए-
Email : [email protected]
09977952406,09827052406
पालीवाल वाणी की खबर रोज अपटेड
पालीवाल वाणी हर कदम...आपके साथ...