राजसमन्द
हड़ताल खत्म कांकरोली-राजनगर पांच रूपए
Suresh Bhat/Ayush Paliwalराजसमंद। जिला मुख्यालय पर गत सात दिनों से चल रही ऑटो यूनियन की हड़ताल आज जनप्रतिनिधि एवं प्रशानिक अधिकारियों की मध्यस्थता के बाद समाप्त हो गई। जिससे यात्रियों ने राहत महसूस की। जानकारी के अनुसार न्यू द्वारकेश ऑटो यूनियन ने पांच प्रमुख मांगों को लेकर गत 13 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन तथा हड़ताल शुरू की थी। इससे पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं यूनियन पदाधिकारियों के बीच वार्ता हुई। समझाइस के बाद ऑटो यूनियन ने जनहित को देखते हुए हड़ताल समाप्त कर दी। वार्ता के दौरान जिला कलक्टर कैलाशचन्द्र वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, परिवहन अधिकारी अनिल चौधरी, थानाधिकारी विवेक सिंह, यूनियन संरक्षक गुणसागर कर्णावट, इंटक जिला महामंत्री कैलाश जोशी, प्रदेश इंटक के सदस्य पीजी सोमन, यूनियन अध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल, महामंत्री हुक्मीचंद पालीवाल, सचिव अशोक खटीक, राधेश्याम, बंशीलाल बैरवा एवं शिवलाल रैगर सहित कई ऑटो चालक मौजूद थे।
ये हुई सहमति
यूनियन अध्यक्ष पालीवाल ने बताया कि जनभावना को देखते हुए यूनियन ने पांच रूपए न्यूनतम किराया निर्धारित किया है।
शहरवासी खुश
वहीं दूसरी ओर ऑटो की हड़ताल खत्म होने का असर नगरीय बसों पर देखने को मिला। जहां हड़ताल के दौरान उक्त बसें खचाखच भर कर नगर में दौड़ नहीं थीं। वहीं हड़ताल खत्म होते ही बसों में सवारियों की अचानक कमी हो गई। ऑटो की हड़ताल खत्म होने की खुशी शहरवासियों के चेहरों पर देखी गई। जहां राजनगर से कांकरोली एवं कांकरोली से राजनगर जाने वाले यात्रियों को बस भरने तक इंतजार करना पड़ रहा था। वहीं ऑटो चलने से लोगों को राहत महसूस हुई।