📅 Saturday, 07 November 2026 | 11:45 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
राजस्थान

राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण व शहरी सेवा शिविर 17 सितम्बर से होंगे आयोजित

📅 16 September 2025, 12:57 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 6 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण व शहरी सेवा शिविर 17 सितम्बर से होंगे आयोजित
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण व शहरी सेवा शिविर 17 सितम्बर से होंगे आयोजित

M. Ajnabee, Kishan paliwal

सीकर.

राज्य सरकार द्वारा शहरी व ग्रामीण नागरिकों को  प्रदत्त सेवाओं के शीघ्र निस्तारण एवं जन समस्याओं के समाधान के लिए सेवा पर्व पखवाड़ा के अन्तर्गत 17 सितम्बर से शहरी सेवा शिविरों व ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन करने का निर्णय लिया गया हैं। 

जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने बताया कि शहरी सेवा शिविर व ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित करने का उद्देश्य नागरिकों को समस्त सेवाएं उपलब्ध करवाने तथा उनसे सम्बन्धित प्रकरणो का निस्तारण कर नागरिकों को राहत प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि शहरी सेवा शिविर का आयोजन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2025 तक नगर परिष्ज्ञद, नगर विकास न्यास एवं नगर पालिकाओं के प्रत्येक वार्ड में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शिविरों का समय प्रातः 9ः30 बजे से सायं 6ः00 बजे तक रहेगा। जिला कलेक्टर ने शिविर की तिथियों व वार्डों के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार करने व सभी सम्बन्धित जन प्रनिधियों को इस सम्बंध में अवगत करवाने के निर्देश  सम्बन्धित अधिकारियों को दिए हैं। उन्होने शिविरों की जानकारी प्रत्येक वार्ड के नागरिको को प्रदान करने के लिए घर-घर कचरा संग्रहण करने वाले वाहन पर जिंगल्स बजवाने के भी निर्देश दिए हैं।

उन्होने बताया कि शिविरों के दौरान शहरी क्षेत्र को स्वच्छ सुन्दर सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से शिविरों को आयोजन किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत साफ-सफाई स्ट्रीट लाईट रिपेयर व नई लाईट लगाना, टूटे फेरोकवर व क्रॉस सही कराना, ब्लैक स्पॉट सही करवाना, पेच वर्क, सार्वजनिक पार्कों की साफ-सफाई, सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई व रिपेयर, सीवरेज कनेक्शन व रिपेयर, कार्यालय में पेन्डिंग पत्रावलियों का निस्तारण, विभिन्न प्रकार के पट्टे (स्टेट ग्राण्ट, कच्ची बस्ती 69ए, कृषि भूमि), भू-उपयोग परिवर्तन, खांचा भूमि, नामान्तरण, भवन निर्माण मंजूरी, ट्रेड लाईसेन्स, फायर एनओसी, स्ट्रीट वेण्डर रजिस्ट्रेशन, उप-विभाजन एकीकरण, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु विवाह पंजियन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री स्व-निधि योजना,प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना के तहत आवेदन, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन, एसबीएम 2.0 के अन्तर्गत घरेलू शौचालय निर्माण के लिए आवेदन से संबंधित आदि कार्य किये जाएंगे।

उन्होने शिविर में चिन्हित समस्याओं, लम्बित प्रकरणों, राईजिंग राजस्थान के अन्तर्गत प्राप्त आवेदन एवं सेवा पखवाड़ा में प्राप्त आवेदनों, प्रार्थना-पत्रों, सुझावों का तत्परता से समाधान व निस्तारण करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए हैं। उन्होने आमजन की सुविधा व जानकारी हेतु शिविरों में हेल्प डेस्क लगाने के निर्देश भी दिए हैं। इसी प्रकार ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन 17 सितम्बर से ही प्रातः 9ः30 बजे से सायं 6ः00 बजे तक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रथम सप्ताह में बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को शिविर आयोजित किए जाएंगे तथा आगामी सप्ताह में केवल गुरुवार शुक्रवार और शनिवार को प्रत्येक दिवस 2 ग्राम पंचायतों में पंचायत मुख्यालय पर स्थित पंचायत भवन, स्कूल भवन या उपलब्ध अन्य सार्वजनिक स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। एक तिथि हेतु शिविर की पंचायतों का निर्धारण इस प्रकार से किया जाएगा कि एक पंचायत समिति क्षेत्र की दोनों पंचायतें नजदीक स्थित हो ताकि पर्यवेक्षण में सुविधा रहे।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल यादव ने बताया कि शिविर में मुख्य रूप से राजस्व विभाग द्वारा लम्बित फार्मर रजिस्ट्री, किसानों को 'किसान गिरदावरी ऐप' डाउनलोड करवाना, किसान गिरदावरी के लिए प्रेरित करना, उपखण्ड एवं सहायक कलेक्टर न्यायालयों के लम्बित नोटिसों की तामीली, लम्बित कुर्रेजात रिपोर्ट तैयार करना, आपसी सहमति से विभाजन, नामान्तकरण, जाति प्रमाणपत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र बनाना एवं वितरण करने सहित 16 विभागों की 48 गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें