📅 Thursday, 17 September 2026 | 10:55 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,314.59 ▲ +310.79 (+0.42%) निफ्टी 50: 23,270.60 ▲ +152.00 (+0.66%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹156,180 🥈 चांदी (1kg): ₹247,900 🌧️ उज्जैन: 23°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
राजस्थान

खाटूश्याम से लौट रहे थे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खड़े कंटेनर में जा घुसी : 11 लोगों की मौत,10 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल

📅 13 August 2025, 11:41 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
खाटूश्याम से लौट रहे थे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खड़े कंटेनर में जा घुसी : 11 लोगों की मौत,10 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल
खाटूश्याम से लौट रहे थे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खड़े कंटेनर में जा घुसी : 11 लोगों की मौत,10 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल

दौसा. राजस्थान के दौसा में बुधवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खड़े कंटेनर में घुस गई. एक्सीडेंट में 7 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई. सभी उत्तर प्रदेश के एटा और फिरोजाबाद के रहने वाले हैं. एक्सीडेंट अल सुबह करीब 3.30 बजे नेशनल हाईवे-148 पर सैंथल थाना के बापी के पास हुआ.

एटा के जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह ने बताया कि असरौली (एटा) गांव से करीब 45 श्रद्धालु दो पिकअप में खाटूश्याम गए थे. वापसी में महिलाओं-बच्चों से भरी पिकअप का एक्सीडेंट हो गया. हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. शुरुआती जांच में सामने आया है कि पिकअप सवार एटा (UP) के असरौली (कोतवाली देहात) गांव के रहने वाले थे.

पिकअप में 22 से ज्यादा श्रद्धालु थे. इनमें 10 की मौत दौसा में हुई है, वहीं एक गंभीर घायल ने जयपुर के SMS हॉस्पिटल में दम तोड़ा है. मृतकों में पूर्वी (3), प्रियंका (25), दक्ष (12), शीला (35), सीमा (25), अंशु (26) और सौरभ (35) हैं। 4 मृतकों की पहचान नहीं हुई है.

हादसे के 4 घायलों को दौसा के जिला अस्पताल में, जबकि गंभीर घायलों को जयपुर के सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल में भर्ती किया गया है. SMS में भर्ती लोगों में लक्ष्य (5), नैतिक (6), रीता (30), नीलेश कुमारी (22), प्रियंका (19), सौरभ (28), मनोज (28) व एक अन्य शामिल है, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें