📅 Monday, 28 September 2026 | 01:28 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,929.25 ▼ -966.49 (-1.31%) • निफ्टी 50: 22,846.50 ▼ -294.00 (-1.27%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,930 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,500 • 🌤️ उज्जैन: 30°C (हल्के बादल)
राजस्थान

राजस्थान के बाडमेर में पत्नी ने फौजी पति से मांगे 50 हजार रुपये पैसे नहीं मिलने पर अपने भाईओ को बुलाकर बेल्ट-सरियों से 7 -8 घंटे पीट - पीट कर दिया अधमरा

📅 21 March 2022, 10:50 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
राजस्थान के बाडमेर में पत्नी ने फौजी पति से मांगे 50 हजार रुपये पैसे नहीं मिलने पर अपने भाईओ को बुलाकर बेल्ट-सरियों से 7 -8 घंटे पीट - पीट कर दिया अधमरा
राजस्थान के बाडमेर में पत्नी ने फौजी पति से मांगे 50 हजार रुपये पैसे नहीं मिलने पर अपने भाईओ को बुलाकर बेल्ट-सरियों से 7 -8 घंटे पीट - पीट कर दिया अधमरा

हमारे देश आये दिन कुछ न कुछ अजीबो गरीब वाकये सामने आते रहते है। ऐसा एक वाकया राजस्थान के बाडमेर जिले से सामने आया है। जहा पर एक पत्नी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर फौजी पति की पिटाई कर दी थी। सबने मिलकर उसे इतना पिटा के उसके शरीर पर निशान पड़ गए। उसके बाद पीड़िता के पति ने बाड़मेर थाने में अपनी पत्नी और देवर समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पीड़ित चुनाराम ने सदर थाने में अपनी पत्नी, साले और सासरिया समेत चार अन्य सदस्यों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है।जानकारी के मुताबिक उसकी पत्नी, देवर और अन्य ससुराल वालों ने उसे लोहे की रॉड और बेल्ट से बेरहमी से पीटा। चुनाराम का आरोप है कि करीब 7-8 घंटे तक उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। चुनाराम फिलहाल सेना में जवान है और लेह-लद्दाख में सेवा दे रहा है।

जिस कारण की वजह से पत्नी और उसके भाईओ ने मिलकर उसको पीटा है वह कारण जानकर आप हक्के बक्के हो जायेंगे। पत्नी ने अपने पति से दिल्ली टूर पर जाने के लिए 50 हजार रुपये मांगे। पति ने पत्नी को रूपये देने से इनकार कर दिया तो पत्नी ने उसके भाइयों को बुलाकर पति को बेरहमी से पीटा। पुलिस ने पीड़िता के पति का मेडिकल परीक्षण कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता का पति चुनाराम जाट सदर थाना क्षेत्र के गणेश विद्या मंदिर के पास शिवकर रोड का रहने वाला है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चुनाराम जाट की पत्नी ने हाल ही में उनसे दिल्ली जाने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की थी। लेकिन चुनाराम ने रुपया देने से मना कर दिया। इससे उसकी पत्नी नाराज हो गई। इस पर पत्नी ने अपने भाइयों को बुलाया और पति को बुरी तरह पीटा और गंभीर रूप से घायल कर दिया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें