📅 Tuesday, 29 September 2026 | 05:22 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,100 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

रात में पैर धोकर क्यों सोना चाहिए?, जानिए नींद से हैं सीधा सम्बन्ध

📅 17 October 2024, 11:11 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
रात में पैर धोकर क्यों सोना चाहिए?, जानिए नींद से हैं सीधा सम्बन्ध
रात में पैर धोकर क्यों सोना चाहिए?, जानिए नींद से हैं सीधा सम्बन्ध

Health Tips: क्या आप रात में पैर धोकर सोते हैं, आप कहेंगे नहीं। बहुत से लोग इसे करना भूल जाते हैं और आलस में रोजाना गंदे पैरों से ही सो जाते हैं। लेकिन, पैर धोना सिर्फ सफाई से ही जुड़ा हुआ नहीं है बल्कि ये आपकी सेहत और आपकी लाइफस्टाइल से भी जुड़ा हुआ है। इसकी वजह से होता ये है कि आप जब यूंही बिना पैर धोए सो जाते हैं तो आपका पूरा शरीर एक तनाव से गुजरता है जिससे आपको नुकसान हो सकता है। इसके उल्ट जब आप पैर धोकर सोते हैं तो इसका आपकी नींद पर अच्छा असर होता है। कैसे, तो आइए जानते हैं रात में पैर धोकर क्यों सोना चाहिए

रात में पैर धोकर क्यों सोना चाहिए- why should you wash your legs before sleeping at night?

हमारे पैर बैक्टीरिया के लिए मैग्नेट हो सकते हैं और हमारे पैरों से चिपककर पसीना पैदा करते हैं। अगर आप आर्द्र जलवायु में रहते हैं और बहुत अधिक पैदल चलते हैं, विशेष रूप से सैंडल पहनकर, तो आपके पैरों पर बहुत अधिक गंदगी और सड़क की धूल जमा हो सकती है। इससे आपके पैर गर्म रहते हैं,सर्कुलेशन तेज होता है और सही से नींद नहीं आती। लेकिन, जब आप पैरों को धोकर सोते हैं तो इससे आपके पैर के बैक्टीरिया फ्लश ऑउट हो जाते हैं, पैर ठंडे रहते हैं, ब्लड सर्कुलेशन नॉर्मल होता है और अच्छी नींद आती है। इसलिए आपको रात में ठंडे या गर्म पानी से अपना पैर धोकर सोना चाहिए।

रात में पैर धोकर सोने के फायदे-benefits of washing feet before sleep

अच्छी नींद आती है

जब आप पैरों को गर्म या ठंडे पानी से धोते हैं तो ये आपके शरीर के तापमान को कम करने में मदद कर सकता है। खासकर जब आप ठंडे पानी से पैर धोकर सोते हैं तो ठंडा तापमान उन संकेतों में से एक है जो बताता है कि आपके मस्तिष्क को सोने का समय करीब आ रहा है। इससे आपको अच्छी नींद आती है।

तनाव कम होता है

इस तरह से पैरों को धोकर सोना आपके मांसपेशियों के तनाव के साथ दिमाग के तनाव को भी कम करने में मदद करता है। इससे आपको बेहतर महसूस होता है और आप सारी चिंता भूल जाते हैं। तो इन तमाम टिप्स को अपनाएं और रात में सोने से पहले अपने पैरों को अच्छी तरह से साफ करके सोएं। जब नींद पूरी होगी तो अगला दिन भी अच्छा रहेगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें