📅 Friday, 09 October 2026 | 04:33 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,730 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,000 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

शादीशुदा प्रेमिका सहित दो गिरफ्तार : बाल कल्याण समिति मेंबर की हत्या मामले में खुलासा

📅 18 December 2022, 04:14 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शादीशुदा प्रेमिका सहित दो गिरफ्तार : बाल कल्याण समिति मेंबर की हत्या मामले में खुलासा
शादीशुदा प्रेमिका सहित दो गिरफ्तार : बाल कल्याण समिति मेंबर की हत्या मामले में खुलासा

राजनांदगांव : जिले में बाल कल्याण समिति मेंबर की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। उसकी हत्या उसकी ही शादीशुदा प्रेमिका ने अपने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर की थी। इसके बाद ड्रम में भरकर लाश को 60 किलोमीटर दूर जंगल में फेंक दिया। आरोपी यही नहीं रुके, दोनों ने मिलकर शख्स का चेहरा जला दिया और उसे नग्न हालत में छोड़कर वहां से भाग निकले।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बाल कल्याण समिति के सदस्य चंद्रभूषण ठाकुर (55 वर्ष) बुधवार से लापता था। उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। उसकी गर्लफ्रेंड लाभिनी साहू ने चंद्रभूषण ठाकुर की पत्नी को फोन कर कहा था कि चंद्रभूषण का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। वो लापता हो गए हैं। इसी आधार पर चंद्रभूषण के परिजनों ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद से पुलिस इस केस में जांच कर रही थी।

पुलिस ने सबसे पहले चंद्रभूषण का मोबाइल लोकेशन ट्रेस किया। साथ ही उसकी एक्टिवा गाड़ी का पता लगाया। इस दौरान पुलिस को चंद्रभूषण की गाड़ी लखोली में लाभिनी साहू के घर के पास मिली। इसके अलावा ये भी पता चला कि चंद्रभूषण को फोन लखोली में ही बंद हुआ था। साथ ही पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की तलाश की थी। जिसमें लाभिनी किसी शख्स के साथ एक्टिवा गाड़ी में डोंगरगढ़ की तरफ जाते दिखी थी।

इस पर पुलिस को उसकी प्रेमिका लाभिनी साहू पर शक हुआ। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। मगर शुरुआत में वह पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करती रही। बाद में पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की। तब उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया और बताया कि पूरी वारदात को उसने अपने दूसरे प्रेमी ठेलकाडीह निवासी नूतन साहू(25) के साथ मिलकर अंजाम दिया है। लाभिनी के बयान के बाद पुलिस ने नूतन को भी हिरासत में ले लिया था। इसके बाद दोनों ने पूछताछ में जुर्म कबूल लिए है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें