📅 Friday, 09 October 2026 | 06:49 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,630 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,400 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

घरेलू कलह से परेशान महिला ने 4 बच्चों के साथ खाया ज़हर

📅 17 October 2024, 01:58 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
घरेलू कलह से परेशान महिला ने 4 बच्चों के साथ खाया ज़हर
घरेलू कलह से परेशान महिला ने 4 बच्चों के साथ खाया ज़हर

मधेपुरा. मधेपुरा में घरेलू कलह से परेशान महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया। पति से झगड़ा करने के बाद महिला ने अपने चार बच्चों के साथ जगहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे सभी की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमे से दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

दरअसल, घटना मुरलीगंज थाना क्षेत्र के पड़वा नवटोल की है। महिला की पहचान शैलेन्द्र राम की पत्नी सीमा देवी, सात साल की बेटी प्रिया कुमारी, पांच साल की पल्लवी कुमारी, चार साल का दिव्यांशु और तीन साल का आयांश के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि सीमा देवी का उसके पति शैलेन्द्र राम से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था।

पति से झगड़े के बाद सीमा ने पहले अपने बच्चों को कीटनाशक पिलाया और फिर खुद पी लिया। आनन-फानन में पांचों को मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सभी को सदर अस्पताल रेफर किया।

मधेपुरा सदर अस्पताल पहुंचने पर सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां महिला और चारों बच्चों का इलाज जारी है। सीमा ने बताया कि उसका पति शैलेन्द्र राम अक्सर उसके और उसके बच्चों के साथ मारपीट करता रहता है। छोटी-छोटी बात पर उसे और उसके बच्चों के साथ मारपीट की जाती है।

इसी बात से परेशान होकर उसने बच्चो के साथ जहर खा लिया है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि महिला का गांव के ही एक युवक से अवैध संबंध है और पति द्वारा इसका विरोध करने पर उसने बच्चों के साथ जहर खा लिया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें