📅 Monday, 28 September 2026 | 01:00 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,951.79 ▼ -943.95 (-1.28%) • निफ्टी 50: 22,830.00 ▼ -310.50 (-1.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,930 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,500 • 🌤️ उज्जैन: 30°C (हल्के बादल)
अन्य ख़बरे

सृष्टि बेटी की तिरंगा वितरण यात्रा सफल : 6000 राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए

📅 18 August 2022, 02:17 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सृष्टि बेटी की तिरंगा वितरण यात्रा सफल : 6000 राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए
सृष्टि बेटी की तिरंगा वितरण यात्रा सफल : 6000 राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए

हरियाणा : आप सभी का हार्दिक आभार एवं हार्दिक धन्यवाद। आप सभी के आशीर्वाद ओर सहयोग से सृष्टि बेटी की तिरंगा वितरण यात्रा सफल रही। 22 जुलाई से प्रारंभ हुई यह तिरंगा यात्रा में 11 से 15 अगस्त तक भी निरंतर जारी रही। सृष्टि बिटिया द्वारा लगभग 6000 राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए।

जिसमे मुख्य रूप से 11 से 15 अगस्त 2022 के मध्य 5000 राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए। इस तिरंगा यात्रा में सृष्टि बेटी ने पुलिस कमिश्नर श्री विकास अरोड़ा जी, सारन एस.एच.ओ राजेश जी, महिला जज सुकीर्ति गोयल जी ओर विभिन्न स्कूलो में वितरित किए। सृष्टि बिटिया 15 अगस्त 2022 को सेक्टर 12 में उपमंडल स्तर पर आयोजित हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित होने वाली भारत की सबसे कम उम्र 6 वर्ष की बालिका भी बनी। इसके साथ ही एक साथ दो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बने। यह सब आप सभी के आशीर्वाद, सहयोग, मार्गदर्शन से ही सम्भव हुआ है। आशा है निकट भविष्य में आप सभी साथ दे ताकि सृष्टि बिटिया ओर भी अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित हो सके। जय श्री गणेश।

निवेदक प्रवीन गुलाटी। फरीदाबाद, हरियाणा

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें