📅 Tuesday, 08 September 2026 | 05:19 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,577.58 ▼ -937.82 (-1.23%) निफ्टी 50: 23,635.10 ▼ -262.60 (-1.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,980 🥈 चांदी (1kg): ₹222,000 🌧️ उज्जैन: 28°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
अन्य ख़बरे

हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा, :13 लोगों की मौत

📅 25 July 2026, 10:57 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 6 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा, :13 लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा, :13 लोगों की मौत

हिमाचल.

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले के दुर्गम पांगी-उदयपुर मार्ग पर कुडूनाला के पास शुक्रवार को एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें कुल्लू से पांगी जा रही टाटा सूमो पर पहाड़ी से भरभराकर विशाल चट्टानें गिरने से 13 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें मलबे से निकालकर उपचार के लिए भेजा गया है।

लाहौल स्पीति पुलिस ने इस हृदय विदारक हादसे की पुष्टि की है और पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है ताकि बचाव एवं राहत कार्यों को गति दी जा सके। जानकारी के अनुसार, लाहौल घाटी से करीब 60-70 किलोमीटर दूर कुडूनाला नामक स्थान पर यह भयावह घटना घटित हुई। चलती टाटा सूमो गाड़ी अचानक पहाड़ी से गिरी बड़ी-बड़ी चट्टानों की चपेट में आ गई और मलबे में दब गई। इस हादसे में वाहन में सवार अधिकतर लोग चंबा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो कुल्लू से पांगी की यात्रा पर थे। मलबे से एक व्यक्ति को घायल अवस्था में सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि अन्य यात्रियों की तलाश के लिए पुलिस और बचाव दल लगातार अभियान चला रहे हैं।

भरमौर के विधायक जनक राज ने इस दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने चंबा और लाहौल स्पीति के जिलाधीशों से राहत कार्यों में तेजी लाने का आग्रह किया है। उनके आग्रह पर, घटनास्थल के लिए पुलिस और बचाव दल की टीमें तत्काल रवाना की गईं ताकि फंसे हुए लोगों को निकालने और घायलों को मदद पहुंचाने में कोई देरी न हो। यह हादसा उदयपुर–किलाड़ सड़क मार्ग पर कडू नाला के पास हुआ, जहाँ अचानक पहाड़ी दरकने से यह टैक्सी मलबे में समा गई।

अब तक बचाव दल ने मलबे से एक व्यक्ति को घायल अवस्था में बाहर निकाल लिया है, जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। अन्य यात्रियों की तलाश जारी है और मलबा हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रशासन ने फिलहाल घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही यात्रियों की संख्या और हताहतों के बारे में स्पष्ट जानकारी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस भीषण हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी संवेदनाएं साझा करते हुए लिखा कि पांगी और लाहौल-स्पीति ज़िलों के सीमावर्ती इलाके कडू नाला में हुई दुखद घटना की खबर सुनकर, जहाँ एक टाटा सूमो गाड़ी पर चट्टान गिरने से 13 लोगों की तुरंत मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए, मेरा दिल बहुत दुखी है। उन्होंने कहा कि अपनों को खोने का दुख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

मुख्यमंत्री ने इस मुश्किल घड़ी में अपनी गहरी संवेदनाएं दुखी परिवारों के साथ व्यक्त कीं और भगवान से दिवंगत आत्माओं को अपने पवित्र चरणों में जगह देने तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दर्द को सहने की शक्ति और हिम्मत देने की प्रार्थना की। उन्होंने यह भी बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर, उन्होंने लाहौल और स्पीति के डिप्टी कमिश्नर से बात की है और दोनों घायलों के सही इलाज के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिप्टी कमिश्नर खुद घटना की जगह पर पहुँच रही हैं और उन्होंने भगवान से घायलों के जल्दी और पूरी तरह ठीक होने की प्रार्थना भी की।

दरअसल, उदयपुर–किलाड़ सड़क मार्ग एक दिन पहले भूस्खलन के कारण बंद हो गया था। इसी वजह से टैक्सी में सवार सभी यात्री तिंदी नामक स्थान पर रुके हुए थे। शुक्रवार को सड़क बहाल होने के बाद, सभी यात्री पांगी की ओर रवाना हुए, लेकिन कडू नाला के पास पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा और टैक्सी उसकी चपेट में आ गई। मलबे में दबे यात्रियों को निकालने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें