निवेश का है शानदार मौका, सिर्फ 5000 जमा करें, मिलेगा शानदार रिटर्न
अगर आप निवेश की योजना बना रहे हैं तो आपके पास शानदार मौका खुल गया है. जहां आप कम पैसे लगाकर सालभर के अंदर मोटा रिटर्न पा सकते हैं. दरअसल, देश के सबसे तेजी से बढ़ते फंड हाउस में से एक मिरे एसेट इनवेस्टमेंट मैनेजर्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड ने आज मिरे एसेट मनी मार्केट फंड के लॉन्च का ऐलान किया. यह एक ओपन एंडेड डेट स्कीम है जो कि मनी मार्केट साधनों में निवेश करती है. यह नया फंड ऑफर यानी 4 अगस्त, 2021 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया और 10 अगस्त, 2021 को बंद होगा. यह स्कीम 12 अगस्त से लगातार बिक्री और पुनर्खरीद के लिए फिर से खुल जाएगी. इस फंड को निफ्टी मनी मार्केट इंडेक्स के द्वारा बेंचमार्क किया जाएगा और इसका प्रबंधन महेंद्र जाजू द्वारा किया जाएगा.
इस फंड की खासियत
मनी मार्केट फंड अन्य सभी डेट योजनाओ में यह घोषित लक्ष्य रखते हैं कि वे प्राथमिक रूप से मनी मार्केट साधनों में निवेश करेंगे. फंड मैनेजर 1 साल तक की परिपक्वता अवधि वाले साधनों में निवेश का लचीलापन रखते हैं, यह प्रचलित बाजार दर और क्रेडिट स्प्रेड के माहौल पर निर्भर करता है. अब चूंकि ये साधन 1 साल तक की परिपक्वता वाले साधनों में निवेश करते हैं, इसलिए आपको इन फंडों के लिए न्यूनतम एक साल की निवेश अवधि रखनी चाहिए.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Child Aadhaar Update: बच्चों का आधार कार्ड बनवाकर न हो जाएं निश्चिंत! 5 और 15 साल की उम्र में कराना होगा ये जरूरी काम
धामी ने ‘बैणी-भुली’ योजना के तहत पांच लाख से अधिक महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी