📅 Friday, 09 October 2026 | 10:34 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,318.60 ▲ +725.36 (+1.01%) • निफ्टी 50: 22,494.55 ▲ +262.75 (+1.18%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,590 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,700 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

मेकअप का जादू : सिंपल सी लड़की बन गई स्वर्ग से उतरी अप्सरा, लोग बोले– ब्यूटी पार्लर पर ठोको केस

📅 25 March 2023, 07:37 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मेकअप का जादू : सिंपल सी लड़की बन गई स्वर्ग से उतरी अप्सरा, लोग बोले– ब्यूटी पार्लर पर ठोको केस
मेकअप का जादू : सिंपल सी लड़की बन गई स्वर्ग से उतरी अप्सरा, लोग बोले– ब्यूटी पार्लर पर ठोको केस

महिलाओं को खूबसूरत दिखना बड़ा पसंद है। वह हर जगह सबसे अलग और खास दिखाना पसंद करती हैं। अब कुछ महिलाएं प्राकृतिक रूप से बेहद सुंदर होती हैं। वहीं कुछ की स्किन इतनी स्मूथ और क्लीन नहीं होती है। उनका चेहरा बाकी महिलाओं की तुलना में इतना आकर्षित नहीं होता है। ऐसे में वह खूबसूरत दिखने के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन कभी कभी ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी अपना असर नहीं दिखाते हैं। या फिर इनका रिजल्ट दिखने में कई महीनों लग जाते हैं। ऐसे में मेकअप मसीहा बनकर आता है।

मेकअप से जन्नत की परी बन गई सिंपल सी महिला

मेकअप एक ऐसी चीज है जो आपको कुछ ही मिनटों में सिंपल लड़की से हूर की परी बना सकता है। इसका रिजल्ट इतना अच्छा होता है कि आप कई बार मेकअप के पहले और बाद वाली लड़की को पहचान नहीं पाते हैं। सोशल मीडिया पर भी इन दिनों एक ऐसी ही जादुई कला वायरल हो रही है। इसमें एक सांवली और एवरेज सी दिखने वाली महिला मेकअप के बाद जन्नत से उतरी परी लगती है। महिला का यह ट्रांसफॉर्मेशन देखकर लोग बड़े हैरान हैं। उन्हें यकीन नही हो रहा कि मेकअप इंसान को इस हद तक बदल सकता है।

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला कुर्सी पर बैठी है। उसका रंग सांवला है। चेहरे पर कुछ दाग धब्बे भी हैं। उसका चेहरा मुरझाया हुआ सा भी लगता है। चेहरे पर कोई ग्लो नहीं है। फिर महिला का मेकअप स्टार्ट होता है। देखते ही देखते सिंपल सी दिखने वाली ये महिला एक सुंदर लेडी में बदल जाती है। एक पल के लिए ऐसा लगता है मानो यहां कोई दूसरी महिला बैठ गई है। महिला की रंगत अचानक से बदल जाती है। उसे पहचानना भी मुश्किल हो जाता है।

लोग बोले– ब्यूटी पार्लर पर केस करो

महिला के चेहरे की इस जबरदस्त नक्काशी का वीडियो ट्विटर पर @HasnaZarooriHai नाम की आईडी से शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है ‘इतना बड़ा धोखा’। यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा पसंद किया जा रहा है। इस पर लोगों के मजेदार रिएक्शन भी आए। एक यूजर बोला “ब्यूटी पार्लर पर केस होना चाहिए।” दूसरे ने कहा “ये इस सदी का सबसे बड़ा धोखा है।” फिर एक कमेंट आता है “अब तो लाइफ में कभी किसी पर भरोसा नहीं कर पाऊंगा।”

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें