📅 Friday, 09 October 2026 | 04:33 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,730 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,000 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

Tatkal Ticket Booking New Rules: 1 जुलाई से बदल जाएंगे तत्काल टिकट के नियम, अब बुकिंग के जरूरी होगा आधार ऑथेंटिकेशन

📅 12 June 2025, 12:15 PM • ✍️ PALIWALWANI • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Tatkal Ticket Booking New Rules: 1 जुलाई से बदल जाएंगे तत्काल टिकट के नियम, अब बुकिंग के जरूरी होगा आधार ऑथेंटिकेशन
Tatkal Ticket Booking New Rules: 1 जुलाई से बदल जाएंगे तत्काल टिकट के नियम, अब बुकिंग के जरूरी होगा आधार ऑथेंटिकेशन

Tatkal Ticket Booking New Rules 2025: रेलवे मंत्रालय ने तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। 1 जुलाई 2025 से यात्रियों को तत्काल स्कीम के तहत टिकट बुक करने के लिए आधार ऑथेंटिकेशन करवाना अनिवार्य हो जाएगा।

यूजर का आधार ऑथेंटिकेशन पूरा होने के बाद ही की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से तत्काल टिकट बुक किए जा सकेंगे। इस नए नियम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि तत्काल स्कीम का लाभ आम यात्रियों तक सीधे पहुंचे।

15 जुलाई से लागू होगा एडिशनल OTP वेरिफिकेशन

रेल मंत्रालय ने यह भी साफ किया कि 15 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान अतिरिक्त ओटीपी-आधारित आधार सत्यापन (Additional OTP-based Aadhaar verification) भी जरूरी होगा। इसका मतलब है कि बुकिंग के समय यात्री के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा, जिसका कनफार्मेशन वेरिफिकेशन के बाद होगा।

एजेंट्स के लिए नए रूल

तत्काल टिकट बुकिंग को पारदर्शी बनाने के लिए रेलवे ने अधिकृत टिकट एजेंटों पर कुछ प्रतिबंध भी लगाए हैं। नए नियमों के तहत, एजेंट पहले दिन तत्काल बुकिंग विंडो के पहले 30 मिनट में टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। ये प्रतिबंध इस प्रकार लागू होंगे:

  • AC क्लास के लिए: सुबह 10:00 बजे से 10:30 बजे तक

  • Non-AC क्लास के लिए: सुबह 11:00 बजे से 11:30 बजे तक

  • CRIS और IRCTC को सौंपी गई जिम्मेदारी

    रेलवे मंत्रालय ने और IRCTC को इन नए नियमों के अनुसार सिस्टम में जरूरी बदलाव करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, सभी जोनल रेलवे डिवीजनों को इस अपडेट की जानकारी देने को भी कहा गया है ताकि समय पर नए नियम लागू हो सकें।

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें