📅 Sunday, 11 October 2026 | 02:36 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.09 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

Tariff Plan : Airtel के बाद Vodafone Idea ने भी बढ़ाये अपने रेट, जाने कितने में पड़ेगा आपको नया प्लान

📅 26 November 2021, 01:26 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Tariff Plan : Airtel के बाद Vodafone Idea ने भी बढ़ाये अपने रेट, जाने कितने में पड़ेगा आपको नया प्लान
Tariff Plan : Airtel के बाद Vodafone Idea ने भी बढ़ाये अपने रेट, जाने कितने में पड़ेगा आपको नया प्लान

Airtel के 2 दिन पहले अपने टेरिफ प्लान में बढ़ोतरी की घोषणा करी थी| airtel ने अपने प्लान में करीब 25% की बढ़ोतरी करी थी और 26 नवंबर को लागू करने की बात कही थी| अब Vodafone Idea ने अपने प्लान में बढ़ोतरी करनेकी घोषणा करी है| airtel की तरह Vodafone Idea नेभी अपने प्लान में 20 से 25% की बढ़ोतरी करने की घोषणा करी है| यह बढ़ोतरी 25 नवंबर से लागु हो जायेगी|

पहले Vodafone Idea का सबसे सस्ता प्लान 79 रुपयों का था, जिसे बढाकर कंपनी ने 99 रुपये कर दिया है| अब इसमें 28 दिन की वेलिडिटी मिलेगी और 200mb डेटा मिलेगा, इसके साथ आपको 99 रुपये का टोक टाइम मिलेगा जिसमे 1 पैसा प्रति सेकंड के हिसाब से शुल्क वसूला जायेगा|

इसके अलावा दुसरे प्लान मे भी Vodafone Idea ने अपनी दरो में बढ़ोतरी करी है| 149 रुपये वाले प्लान के अब 179 रुपये हो गए है| इसमें 2gb डेटा और 200 sms मिलेंगे और अनलिमिटेड कोलिंग मिलती है| 219 वाले प्लान के अब 269 रुपये हो गए है|

249 रुपये वाले प्लान के अब 299 रुपये हो गए है, जिसमे ग्राहकों को 1.5gb डेटा प्रति दिन और 100 sms प्रति मिलते थे और अनलिमिटेड कोलिंग मिलती थी| 299 रुपये वाले प्लान के अब 359 रुपये हो गए है| इसमें 2gb डेटा प्रति दिन मिलेगा|

Vodafone Idea के सबसे पोपुलर प्लान 599 के अब आपको 719 रुपये चुकाने होंगे| इसमें आपको 1.5gb डेटा प्रति दिन मिलता है और 100 sms प्रति दिन मिलते है| इस प्लान की वेलिडिटी 84 दिनों की होती है| इसके अलावा 2gb प्रति दिन वाले प्लान के अब आपको 839 रुपये देने होंगे| इसमें वेलिडिटी 84 दिनों की मिलेगी|

डेटा पॉप अप प्लान मे भी बढ़ोतरी करी गई है| 48 वाले प्लान के अब 58 रुपये हो गए है, जिसमे 3gb पॉप अप डेटा मिलता है| 98 के 118 रुपये हो गए है, जिसमे 12gb डेटा मिलता है| 251 के अब 298 रुपये हो गए है, जिसमे 50gb डेटा मिलता है और 351 के अब 418 रुपये हो गए है, जिसमें 100gb डेटा पॉप अप में मिलता है|

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें