📅 Monday, 28 September 2026 | 02:28 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

इंसानियत को शर्मसार : 2 बहनों के साथ गन्दी हरकतें, मां पर को नहीं छोड़ा : हवस का बलात्कारी

📅 29 April 2022, 01:55 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंसानियत को शर्मसार : 2 बहनों के साथ गन्दी हरकतें, मां पर को नहीं छोड़ा : हवस का बलात्कारी
इंसानियत को शर्मसार : 2 बहनों के साथ गन्दी हरकतें, मां पर को नहीं छोड़ा : हवस का बलात्कारी

रांची : झारखंड के लोहरदगा जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक ने अपनी दो सगी बहनों के साथ बलात्कार किया। उन्हें बचाने के लिए आई अम्मी से भी उसने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। यही नहीं, आरोपी ने अपने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। रिपोर्ट के अनुसार, ये घटना लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले न्यू आजाद बस्ती की है। यहां रहने वाला आरोपी एक गैराज में मोटर मैकेनिक का काम करता है। उसके घर में दो बहने हैं। बड़ी बहन की आयु 19 वर्ष है, जबकि छोटी 16 वर्ष की है। इसके अतिरिक्त, घर में उसकी माँ -बाप भी रहते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी लगातार बीते 3-4 वर्षों से अपनी छोटी बहन का बलात्कार करता आ रहा है। बुधवार 27 अप्रैल 2022 को जब उसकी बड़ी बहन नहाकर रसोई की ओर जा रही थी तो आरोपित ने उसके साथ भी दुष्कर्म किया। घटना के दौरान बड़ी बहन की चीख सुनकर छोटी बहन कमरे में पहुँची और उसे दरिंदा बने भाई के चंगुल से बचाने का प्रयास करने लगी। तब आरोपित ने उसे चाकू दिखाकर चुप करा दिया। इस बीच बच्चियों की आवाज सुनकर आरोपी की अम्मी भी वहाँ पहुँची तो उसने देखा कि आरोपित पूरी तरह से नग्न था और वह अपनी ही बहनों के साथ गन्दी हरकतें कर रहा था। जब अम्मी ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो कलियुगी बेटे ने उसके साथ भी रेप की कोशिश की। इस दौरान उसने अपने परिवार के लोगों को मार डालने की भी धमकी दी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें