📅 Friday, 09 October 2026 | 11:36 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,990 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

धार्मिक अनुष्ठान : भंडारे में खाना खाने से 50 से ज्यादा बीमार, दो जनों की मौत

📅 02 November 2022, 08:28 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
धार्मिक अनुष्ठान : भंडारे में खाना खाने से 50 से ज्यादा बीमार, दो जनों की मौत
धार्मिक अनुष्ठान : भंडारे में खाना खाने से 50 से ज्यादा बीमार, दो जनों की मौत

टीकमगढ़ : (आईएएनएस) मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में धार्मिक अनुष्ठान के साथ आयोजित भंडारे में खाना खाने से 50 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई, इनमें से 9 की हालत गंभीर थी, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है और दो लोगों की मौत हो गई है. 

मिली जानकारी के अनुसार जतारा केशवगढ़ पंचायत में भंडारे का आयोजन किया गया था, इस भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन किया, मगर बाद में 50 से ज्यादा लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत आई. इनमें से 9 की हालत ज्यादा बिगड़ गई तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया. बाद में 2 की मौत हो गई. 

गांव में प्रशासन ने स्वास्थ्य शिविर भी लगाया है और बीमारों का इलाज चल रहा है. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के अनुसार बीते रोज गांव में डायरिया फैलने की शिकायत आई थी उसके बाद चिकित्सकों का दल वहां पहुंचा और शिविर लगाकर बीमारों का उपचार किया जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग के दल के सदस्य घर-घर जाकर पीड़ितजनों का प्राथमिकता सेइलाज कर रहे हैं.

फोटो सोशल मीडिया

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें