📅 Friday, 09 October 2026 | 05:17 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,000 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार : पांच लड़कियों सहित सात को पकडा

📅 27 April 2022, 10:15 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार : पांच लड़कियों सहित सात को पकडा
स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार : पांच लड़कियों सहित सात को पकडा

रोहतक : जिला पुलिस ने मंगलवार को शहर की अलग-अलग कॉलोनियों में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान आईएमटी थाना पुलिस की चेकिंग में स्पा सेंटर चलता पाया गया। पुलिस ने सेंटर से पांच लड़कियां और दो लड़कों को पकड़ा है। मंगलवार देर रात तक पुलिस मामले की जांच में जुटी रही।

मामले के अनुसार एसपी उदय सिंह मीणा के नेतृत्व में जिला भर में हर थाना की पुलिस ने सर्च अभियान चलाया था। इस समय आईएमटी थाना पुलिस अपने एरिया में सर्च अभियान चला रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक मकान में स्पा सेंटर चल रहा है। जहां पर कई लड़कियां और लड़के मौजूद हैं। पुलिस ने मकान में छापेमारी की। पुलिस टीम को आता देखकर युवक और लड़कियां भागने लगे। पुलिस ने लड़के और लड़कियों को मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस को पता चला है कि मकान में काफी दिनों से स्पा सेंटर चल रहा था।

जहां पर दिन-रात महिला-पुरुषों का आना-जाना लगा रहता है। आईएमटी थाना के एसआई रतन सिंह ने बताया कि मकान पर छापेमारी की गई है, जहां से कुछ युवक-युवतियों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें