📅 Wednesday, 30 September 2026 | 03:03 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,710 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,800 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

नाबालिग लड़की की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा : रिटायर्ड कर्मचारी गिरफ्तार

📅 24 July 2022, 02:35 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
नाबालिग लड़की की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा : रिटायर्ड कर्मचारी गिरफ्तार
नाबालिग लड़की की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा : रिटायर्ड कर्मचारी गिरफ्तार

जांजगीर चांपा : जिले के खरौद में नाबालिग लड़की की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी उसी वार्ड का रहने वाला है. 62 साल का बुजुर्ग निकला, जिसने अपनी हवस की आग बुझाने नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया. उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया, नाबालिग के विरोध करने और चिल्लाने से आरोपी डर गया. नाबालिग का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. लाश को कुछ दूर ले जाकर झाड़ियों में फेंक दिया. आरोपी परदेसी लाल के खिलाफ पुलिस ने धारा 363,376,302,201, 04 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है.

दरअसल, खरौद के रहने वाले मानसिंह ने 30 जून 2022 को शिवरीनारायण थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया. उसकी 15 साल की बेटी कल से लापता है, जो बिस्किट लेने गई थी घर नहीं लौटी. मानसिंह की रिपोर्ट पर पुलिस मामले की जांच कर रही थी. करीब 15 दिन बाद गांव के ही तालाब किनारे एक कंकाल मिला, जो उसी की लापता बेटी का निकला.

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू की, जिसपर मृतिका की सहेलियों से पुलिस को आरोपी तक पहुंचने का सुराग मिला. मृतिका की सहेलियों ने बताया कि गांव के ही 62 साल का बुजुर्ग परदेसी लाल अय्याश किस्म का व्यक्ति है, जो गांव की महिलाओं और लड़कियों पर बुरी नजर रखता है. नाबालिग को भी अक्सर वो छेड़छाड़ ओर परेशान किया करता था. पुलिस ने सुराग पर आगे बढ़ते हुए आरोपी परदेसी लाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की. कड़ाई से पूछने पर आरोपी ने सारी सच्चाई उगल दी.

बिस्किट ओर पैसे का लालच देकर ले गया था घर

आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन नाबालिग लड़की दुकान की तरफ जा रही थी, जिसे बिस्किट देने के बहाने वो अपने घर ले गया. जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. नाबालिग के चिल्लाने पर उसने उसका गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया. बोरे में भरकर कुछ दूर गांव के तालाब किनारे झाड़ियो में फेंक दिया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें