📅 Friday, 27 November 2026 | 09:30 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,339.26 ▼ -599.04 (-0.71%) • निफ्टी 50: 25,607.20 ▼ -212.00 (-0.82%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹126,360 • 🥈 चांदी (1kg): ₹160,300 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

PM MODI : 'पहले जम्मू-कश्मीर से 370 हटा, फिर मंदिर निर्माण शुरू हुआ और अब हॉकी में मेडल जीता'

📅 05 August 2021, 06:20 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
PM MODI : 'पहले जम्मू-कश्मीर से 370 हटा, फिर मंदिर निर्माण शुरू हुआ और अब हॉकी में मेडल जीता'
PM MODI : 'पहले जम्मू-कश्मीर से 370 हटा, फिर मंदिर निर्माण शुरू हुआ और अब हॉकी में मेडल जीता'

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के भूमि पूजन की पहली वर्षगांठ के मौके पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के जरिए लाभार्थियों को राशन बांटा गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लाभार्थियों से बात की। पीएम मोदी ने कहा कि 5 अगस्त का दिन बहुत खास हो गया है। इसी दिन दो साल जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाया, पिछले साल राम मंदिर भूमि पूजन हुआ और आज ओलिंपिक में भारतीय हॉकी ने 41 साल बाद मेडल जीता।

पीएम मोदी ने हॉकी के बहाने विपक्ष पर भी निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक स्वार्थ में सेल्फ गोल करने में जुटे हैं। पीएम मोदी ने लाभार्थियों से बातचीत में कहा, 'आज की ये 5 अगस्त की तारीख बहुत विशेष बन गई है। ये 5 अगस्त ही है, जब 2 साल पहले आर्टिकल-370 को हटाकर जम्मू कश्मीर के हर नागरिक को हर अधिकार, हर सुविधा का पूरा भागीदार बनाया गया था।' पीएम मोदी ने आगे कहा, 'यही 5 अगस्त है जब भव्य राम मंदिर के निर्माण की तरफ पहला कदम रखा गया। आज अयोध्या में तेजी से राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।' उन्होंने कहा, 'आज 5 अगस्त की तारीख, फिर एक बार हम सभी के लिए, उत्साह और उमंग लेकर आई है। आज ही, ओलिंपिक के मैदान पर देश के युवाओं ने हॉकी के अपने गौरव को फिर स्थापित करने की तरफ बड़ी छलांग लगाई है।'

विपक्ष पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'एक तरफ हमारा देश, हमारे युवा भारत के लिए नई सिद्धियां प्राप्त कर रहे हैं, जीत का गोल कर रहे हैं तो वहीं देश में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो राजनीतिक स्वार्थ में सेल्फ गोल करने में जुटे हैं। देश क्या चाहता है, देश क्या हासिल कर रहा है, देश कैसे बदल रहा है इससे इनको कोई सरोकार नहीं।'

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल