📅 Sunday, 11 October 2026 | 02:36 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.09 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस

📅 17 November 2022, 09:54 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस
पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस को बनाया गया है. पश्चिम बंगाल को नया राज्यपाल मिल गया है. डॉ. सी.वी. आनंद बोस को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में अपने चुनाव से पहले जगदीप धनखड़ लगभग तीन वर्षों के लिए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे. धनखड़ ने कई मौकों पर राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति और अन्य मुद्दों पर ममता बनर्जी सरकार से जवाब-तलब किया.

डॉ. सीवी आनंद बोस पूर्व IAS अधिकारी हैं और वर्तमान में मेघालय सरकार के सलाहकार हैं. वह सरकार के मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं. स्वर्गीय पीके वासुदेवन नायर और सीपद्मावती अम्मा के पुत्र, भारत सरकार के पूर्व अधिकारी डॉ. बोस का जन्म मन्नानम, कोट्टायम केरल में 2 जनवरी 1951 को हुआ था. डॉ. बोस ने बिट्स पिलानी से पीएचडी और केरल विश्वविद्यालय से अंग्रेजी भाषा और साहित्य में एम.ए. की उपाधि प्राप्त की है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें