📅 Thursday, 08 October 2026 | 08:20 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,920 • 🥈 चांदी (1kg): ₹225,000 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

छह बच्चों की मां प्रेमी के संग भाग गई, पति लगा रहा न्याय की गुहार

📅 10 July 2023, 04:30 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
छह बच्चों की मां प्रेमी के संग भाग गई, पति लगा रहा न्याय की गुहार
छह बच्चों की मां प्रेमी के संग भाग गई, पति लगा रहा न्याय की गुहार

पटना :

बिहार के कैमूर जिले में छह बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। एक अधिकारी ने बताया कि उसके पति ने शिकायत दर्ज कराई है।

बताया जा रहा है कि महिला ने हाल ही में अपनी एक बेटी की शादी की थी। भागने के बाद महिला के पति ने भगवानपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई और पुलिस अधिकारियों से अपनी पत्नी का पता लगाने की गुहार लगाई। पीड़ित ने एफआईआर में दावा किया कि वह उस व्यक्ति को नहीं जानता जिसके साथ उसकी पत्नी भागी है। महिला का मोबाइल फोन ऑन था लेकिन वह उसके और बच्चों द्वारा की जा रही कॉल रिसीव नहीं कर रही थी।

शिकायत में व्यक्ति ने कहा कि कभी-कभी, फोन एक पुरुष द्वारा रिसीव किया जाता था और वह अभद्र भाषा का प्रयोग करता था। संपर्क करने पर, भगवानपुर पुलिस स्टेशन के एसएचओ ने कहा, “एफआईआर दर्ज कर ली गई है और फोन कॉल का पता लगाया जा रहा है। उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें