📅 Sunday, 11 October 2026 | 05:47 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.09 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

MISSING : ट्यूशन पढ़ने गई थी 2 चचेरी बहनें, दो दिन बाद भी नहीं लौटी घर

📅 23 July 2021, 06:30 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
MISSING : ट्यूशन पढ़ने गई थी 2 चचेरी बहनें, दो दिन बाद भी नहीं लौटी घर
MISSING : ट्यूशन पढ़ने गई थी 2 चचेरी बहनें, दो दिन बाद भी नहीं लौटी घर

बिहार | बंधौरा गांव से एक ही परिवार की दो बच्चियां गायब हो गई हैं। मामले को लेकर बच्चियों के परिजनों ने गिद्धौर थाने में FIR दर्ज कराई है। उन्होंने बच्चियों की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। गिद्धौर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि बंधौरा निवासी रंजीत रावत की पुत्री गुड़िया कुमारी (14 साल) और अंकित रावत की पुत्री मूर्ति कुमारी (10 साल) कल से लापता है। लापता बच्चियों के परिजनों ने खोजबीन करने के लिए आवेदन दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही बच्चियों को बरामद कर लिया जाएगा।

गुड़िया की मां गायत्री देवी ने बताया कि गुड़िया और मूर्ति दोनों चचेरी बहनें हैं। रोजाना वे साथ में ट्यूशन पढ़ने जाया करती हैं। गुरुवार 10 बजे दोनों अपने घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली। इसके बाद वे शाम तक घर नहीं लौटी, जिसके बाद हमलोगों को चिंता सताने लगी। मूर्ति की मां ने बताया कि हमलोगों को लगा कि दोस्तों के साथ गई होगी, दोनों इसलिए घर नहीं पहुंची। देर शाम तक दोनों घर नहीं पहुंची तो हमलोग परेशान हो गए।

 

शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन उनकी खोजबीन में जुट गए। गांव के आसपास के इलाकों में ढूंढ लिया, फिर भी दोनों बच्चियां नहीं मिली। इसके बाद परिजनों का हाल बेहाल हो गया। दोनों बच्चियों की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। अभी तक दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया है, जिसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बच्चियों के लापता होने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। लोग अपने बच्चों को घर में ही रहने की हिदायत दे रहे हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें