📅 Sunday, 11 October 2026 | 05:48 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.09 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

MEXICO OCEAN ON FIRE : समंदर में लगी भीषण आग, वीडियो वायरल

📅 04 July 2021, 12:14 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
MEXICO OCEAN ON FIRE : समंदर में लगी भीषण आग, वीडियो वायरल
MEXICO OCEAN ON FIRE : समंदर में लगी भीषण आग, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। आमतौर पर पानी और आग को एक-दूसरे से बिल्कुल अलग माना जाता है। लेकिन इस दुनिया में कुछ भी हो सकता है और इसीलिए कभी-कभी ये दोनों भी साथ मिल जाते हैं। सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हाल ही में मैक्सिको के एक समुद्र में आग लगने का वीडियो जबरदस्त वायरल हुआ है। इस अजीब वीडियो को देखकर किसी का भी चौंक उठना लाजिमी है।

समुद्र में लगी भीषण आग

अगर हम आपसे कहें कि पानी में आग लग गई तो आप शायद यकीन न कर पाएं। लेकिन मैक्सिको की एक खाड़ी में कुछ ऐसा ही हुआ है। सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर एक गजब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर अपनी आंखों पर विश्वास कर पाना मुश्किल है। इस वीडियो में समुद्र में आग की लपटें उठती हुई नजर आ रही हैं।

गैस लीक होने की वजह से लगी आग

यह हैरतअंगेज मामला मैक्सिको के युकाटन में शुक्रवार को हुआ था। यहां समुद्र के ऊपर तैरता हुआ पिघला लावा देखा गया। वायरल वीडियो में समुद्र की सतह पर उठती लाग की लपटों को देखा जा सकता है। दूर-दूर तक फैले हुए नीले समुद्र के बीच नारंगी रंग की आग की लपटें देखने में काफी अजीब लग रही हैं। बताया जा रहा है कि यह आग समुद्र के बीच अंडरवॉटर पाइपलाइन में से गैस लीक होने की वजह से लगी थी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें