📅 Tuesday, 24 November 2026 | 02:25 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,435.99 ▼ -1,483.72 (-1.77%) • निफ्टी 50: 25,349.65 ▼ -450.95 (-1.75%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹125,200 • 🥈 चांदी (1kg): ₹155,600 • ☀️ उज्जैन: 17°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

प्यार में इंसान अंधा होता है : 20 साल की हसीना का दिल 8वीं के नाबालिग छात्र पर आया

📅 20 July 2022, 08:25 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
प्यार में इंसान अंधा होता है : 20 साल की हसीना का दिल 8वीं के नाबालिग छात्र पर आया
प्यार में इंसान अंधा होता है : 20 साल की हसीना का दिल 8वीं के नाबालिग छात्र पर आया

प्यार में इंसान सचमुच अंधा हो जाता है। ये प्यार उसे किसी भी हद तक जाने पर मजबूर कर देता है। इस प्यार के चक्कर में लोग जान दे भी सकते हैं और जान ले भी सकते हैं। वहीं कुछ घर से भागकर अपने प्यार को मुकम्मल करने की कोशिश करते हैं। आमतौर पर भागने वाले युवा युवती की उम्र में कोई बड़ा फासला नहीं होता है। या फिर ऐसा होता है कि लड़के की उम्र भले ज्यादा हो लेकिन लड़की कम उम्र की या नाबालिग होती है।

नाबालिग छात्र को भगा ले गई युवती

लेकिन आज हम आपको एक ऐसी युवती से मिलाने जा रहे हैं जो एक नाबलीग लड़के के इश्क में इस कदर पागल हुई कि उसने उसके किडनेप ही कर लिया। इस अपहरण के बदले युवती को पैसे का एक ढेला तक नहीं चाहिए। किडनेप हुए लड़के की माँ का कहना है कि युवती ने मेरे बेटे को शादी के इरादे से किडनेप किया है। यह अनोखा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना इलाके का है। यहां एक 20 साल की युवती का दिल अपने पड़ोस में रहने वाले 15 साल के लड़के पर आ गया। 8वीं क्लास में पढ़ने वाला ये लड़का शुक्रवार (15 जुलाई) अचानक घर से गायब हो गया। लड़के के घरवालों ने पड़ोस में रहने वाली युवती पर अपहरण का इल्जाम लगाया है।

मां ने लगाया बेटे को किडनेप करने का आरोप

इस मामले में पीड़ित बच्चे की माँ ने थाने में जाकर युवती के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। माँ ने रोते हुए पुलिस को बताया कि उसका बेटा 8वीं क्लास में पढ़ता है। पड़ोस में रहने वाली 20 वर्षीय युवती को उस पर क्रश है। वह आए दिन मेरे बेटे पर लाइन मारा करती थी। उसी ने मेरे बेटे को किडनेप किया है। वह उससे शादी करना चाहती है।

दूसरी तरफ लड़कीवालों ने इस बारे में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है। उन्होंने इस मामले में अपनी तरफ से कोई शिकायत भी दर्ज नहीं करवाई है। अब ये अनोखी प्रेम कहानी पूरे मोहल्ले में चर्चा का विषय बनी हुई है। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि एक लड़की एक नाबालिग लड़के को भगाकर ले गई। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं है कि युवती ने सच में लड़के का अपहरण किया है या फिर वह अपनी मर्जी से साथ गया है। परिजनों के अनुसार उनकी लड़के से जब आखिरी बार बात हुई थी तो वह दिघरा में थ। इसके बाद से ही उसका फोन बंद आ रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल