📅 Tuesday, 06 October 2026 | 09:02 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,382.47 ▲ +472.77 (+0.66%) • निफ्टी 50: 22,555.75 ▲ +133.85 (+0.60%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,260 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,800 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

Maharashtra: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया ऐलान, अब इस नाम से जाना जाएगा अहमदनगर, इंदौर से है नाता

📅 01 June 2023, 10:00 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Maharashtra:  मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया ऐलान, अब इस नाम से जाना जाएगा अहमदनगर, इंदौर से है नाता
Maharashtra: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया ऐलान, अब इस नाम से जाना जाएगा अहमदनगर, इंदौर से है नाता

Maharashtra: देश के कई शहरों के नाम बदलने का चलन अब काफी आगे बढ़ चुका है। जहां पिछले कुछ महीनों में कई शहरों के नाम में बदलाव किया गया है वहीं अब महाराष्ट्र के अहमदनगर का नाम बदला जाएगा। अब यह शहर अहिल्यानगर के नाम से जाना जाएगा। बुधवार, 31 मई को एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इसकी घोषणा की।

अहमदनगर के चोंडी में आयोजित एक जनसभा में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अलावा महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र के मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल और भाजपा विधायक गोपीचंद पाडलकर सहित कई मंत्रियों ने हिस्सा लिया।

अहमदनगर का नया नाम अहिल्यानगर

बता दें कि महाराष्ट्र के अहमदनगर को अब मराठा योद्धा रानी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर अहिल्यानगर रखा जाएगा। मालवा के होलकर वंश के 18वीं सदी के शासक मराठा योद्धा रानी अहिल्याबाई होल्कर के अवसर पर यह घोषणा किया गया है।

जनसभा में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “जनता की मांग का सम्मान करते हुए अब अहमदनगर अहिल्यादेवी होल्कर होगा।” इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह फैसला राज्य सरकार ने लिया है और मुझे गर्व है कि देवेंद्र जी और मैं दोनों इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा हैं।

नाम बदलने वाला तीसरा शहर

बता दें कि इस साल यह महाराष्ट्र का तीसरा शहर है जिसका नाम बदला जा रहा है। इससे पहले फरवरी में शिंदे सरकार ने औरंगाबाद का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

क्या कहना है विपक्षी पार्टी NCP का ?

उधर शिंदे सरकार के इस फैसले को NCP ने लोकप्रियता बढ़ाने वाला कदम बताया है। NCP के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक जयंत पाटिल ने कहा, ”अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्यानगर करने के सरकार के फैसले का हम स्वागत करते हैं. इसलिए लोकप्रियता बढ़ाने के लिए इस तरह के फैसले लिए जा रहे हैं। हम इस फैसले का स्वागत करते हैं।”

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें