📅 Sunday, 29 November 2026 | 09:16 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,339.26 ▼ -989.34 (-1.17%) • निफ्टी 50: 25,607.20 ▼ -277.30 (-1.07%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹126,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹158,700 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

1 रुपये का ये नोट तो आपको मिलेंगे 7 लाख रुपये, जानिए कैसे

📅 13 July 2021, 02:10 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
1 रुपये का ये नोट तो आपको मिलेंगे 7 लाख रुपये, जानिए कैसे
1 रुपये का ये नोट तो आपको मिलेंगे 7 लाख रुपये, जानिए कैसे

आजकल बहुत से लोगों को पुराने नोट और सिक्के कलेक्ट करने का शौक होता है. अगर आप भी पुराने नोट और सिक्के कलेक्ट करते हैं तो अब आप आसानी से लखपति बन सकते हैं. 26 साल पहले भारत सरकार ने एक रुपये के नोट  को बंद कर दिया था, लेकिन जनवरी 2015 में इसकी छपाई फिर से शुरू की गई थी, जिसके बाद में यह नोट बाजार में नए अवतार में आया था, लेकिन आज हम आपको आजादी से भी पहले एक रुपये के नोट के बारे में बताएंगे, जिसके जरिए आप 7 लाख रुपये तक कमा सकते हैं.

बता दें ऑनलाइन वेबसाइट पर आप इन नोटों की बोली लगा सकते हैं. इसमें से एक नोट पर 7 लाख रुपये तक की बोली लग चुकी है. आइए आपको इस नोट की खासियत के बारे में बताते हैं-

क्या है इस नोट की खासियत?

7 लाख रुपये में बिकने वाले इस नोट की खासियत ये है कि आजादी से पहले का ये एकमात्र नोट है, जिस पर उस समय के गवर्नर जे डब्ल्यू केली के साइन हैं. 80 साल पुराना इस नोट को ब्रिटिश इंडिया की ओर से 1935 में जारी किया गया था. ऐसा नहीं कि ईबे में हर नोट इतने महंगे ही हैं, कुछ नोट ऐसे भी हैं जो कम कीमत में भी मिल रहे हैं. 1966 का एक रुपये का एक नोट 45 रुपये में भी उपलब्ध है. इसी तरह 1957 का एक नोट 57 रुपये में मिल रहा है.

नोटों के बंडल से भी कर सकते हैं कमाई

इसके अलावा आप नोटों के बंडल की भी बिक्री कर सकते हैं. ईबे पर आप इन बंडल को सेल कर सकते हैं. साल 1949, 1957 और 1964 के 59 नोटों का बंडल के बदले में आप पूरे 34,999 रुपये कमा सकते हैं. वहीं, 1957 का एक रुपये के नोट के बंडल से आप 15 हजार रुपये तक की कमाई कर सकते हैं.

साल 1968 का एक रुपये का एक बंडल 5,500 रुपये का है, खास बात यह है कि इसमें एक नोट 786 नंबर का भी है. ज्यादातर नोटों के ऑर्डर की शिपिंग फ्री है, जबकि कुछ में 90 रुपये तक के शिपिंग चार्जेज लग रहा है. भुगतान ऑनलाइन ही करना होगा, कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन नहीं है. आपको बता दें इस समय कई ऐसी वेबसाइट हैं जहां पर पुराने नोट और स‍िक्‍कों की खरीद ब‍िक्री की जा रही है अगर आपके पुराने नोट और स‍िक्‍के तय शर्तों के ह‍िसाब से हैं तो आपको काफी अच्‍छे पैसे म‍िल सकते हैं

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल