📅 Thursday, 08 October 2026 | 10:35 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,300.42 ▼ -338.28 (-0.47%) • निफ्टी 50: 22,462.00 ▼ -141.05 (-0.62%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,850 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,500 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

हाउसिंग बोर्ड बेचेगी 1 हजार करोड़ की संपत्ति, आधे दाम पर मिलेंगे फ्लैट, घर और दुकान

📅 03 July 2021, 03:35 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
हाउसिंग बोर्ड बेचेगी 1 हजार करोड़ की संपत्ति, आधे दाम पर मिलेंगे फ्लैट, घर और दुकान
हाउसिंग बोर्ड बेचेगी 1 हजार करोड़ की संपत्ति, आधे दाम पर मिलेंगे फ्लैट, घर और दुकान

सालों से बन कर तैयार पड़े एक हजार करोड़ की संपत्ति को बेचने के लिए छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने बड़ा फैसला किया है। फैसले के मुताबिक बोर्ड ने सारी संपत्ति को वापस मूल कीमत पर बेचने जा रही है।

शुक्रवार को हाउसिंग बोर्ड की बैठक में हुए इस फैसले के बाद बोर्ड के फ्लैट, घर दुकानों की कीमत करीब आधी रह जाएगी। हाउसिंग बोर्ड ने इन्हें बेचने की कोशिश में भाड़ा क्रय व्यवस्था को भी लागू करने का फैसला किया।

इस योजना के तहत लोगों के केवल 35 फीसदी राशि जमा करने पर ही घर या दुकान का स्वामित्व मिल जाएगा। बाकी बचे रकम को हाउसिंग बोर्ड खुद फाइनेंस करेगा, जिसके आधार पर लोग 5, 10 या 12 सालों की किस्त पर चुका सकेंगे।

बोर्ड मीटिंग में इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई है। स्वीकृत प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा गया है, जिसके बाद हाउसिंग बोर्ड घटी कीमतों पर प्रॉपर्टी बेचना शुरू कर देगा। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें